Rajinikanth Autobiography: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक खबर सामने आई है. करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले थलाइवा अब अपनी जिंदगी की कहानी दुनिया के सामने लाने की तैयारी में हैं. खास बात ये है कि उनकी ऑटोबायोग्राफी सिर्फ किताब तक ही सीमित नहीं रह सकती, बल्कि इसे फिल्म के रूप में भी बनाया जा सकता है. चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं.
Rajinikanth Autobiography Film: किताब में होंगे संघर्ष से सुपरस्टार बनने तक के अनसुने किस्से
Movies Singapore की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत पिछले काफी समय से अपनी ऑटोबायोग्राफी पर काम कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रजनीकांत की इस आत्मकथा में उनकी जिंदगी के कई ऐसे किस्से होंगे, जिनके बारे में फैंस शायद ही जानते हो.
इसमें उनके संघर्ष के दिन, यादगार पल, इमोशनल अनुभव और बस कंडक्टर से भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार बनने तक का पूरा सफर शामिल रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत अपने करीबी लोगों के साथ इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि इस किताब को आगे चलकर एक फीचर फिल्म में बदला जाए. फिलहाल इस पर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है.
Jailer 2 Update:' जेलर 2' से फिर धमाका करने की तैयारी
वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही 'जेलर 2' में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. फिल्म में एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू और विद्या बालन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. वहीं, पहली फिल्म के कलाकार रम्या कृष्णन, मिर्ना और योगी बाबू अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति का कैमियो भी देखने को मिल सकता है. 'जेलर 2' को 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
Rajinikanth Upcoming Films:' धर्मन' और कमल हासन के साथ नई फिल्म भी लाइनअप में
'जेलर 2' के बाद रजनीकांत 'धर्मन' में नजर आएंगे. इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत डॉक्टर की भूमिका निभाएंगे. उनके साथ सिमरन, राशी खन्ना और योगी बाबू भी होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को समर 2027 में रिलीज करने की तैयारी है. इसके अलावा रजनीकांत एक बार फिर निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ 'KHxRK Reunion' में काम करेंगे. इस फिल्म में कमल हासन भी नजर आएंगे. दोनों दिग्गज सितारों को कई साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. फिल्म की पहली झलक पहले ही रिलीज की जा चुकी है.
ये भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ में शाहरुख की जगह इस सुपरस्टार ने मारी बाजी, 40 साल बाद रजनीकांत संग दिखेगी जोड़ी
