विद्रोह करने आ रहे हैं राजे… अब घर बैठे देख सकेंगे रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, जानें ओटीटी डिटेल्स

Raja Shivaji OTT: अगर आपने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में मिस कर दी थी, तो अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. किस ओटीटी पर फिल्म रिलीज हो रही, आपको बताते हैं.

Raja Shivaji OTT Release: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही जबरदस्त धमाका किया था. अब बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. 1 मई 2026 को रिलीज हुई इस मराठी पीरियड ड्रामा फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर ‘राजा शिवाजी’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है.

Where To Watch Raja Shivaji On OTT: कब और कहां देखें ‘राजा शिवाजी’?

26 जून को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग अनाउंसमेंट की. पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “विद्रोह करने आ रहे हैं राजे.” नेटफ्लिक्स ने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी.

Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और मराठी सिनेमा का नया रिकॉर्ड बना दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114.8 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं भारत में फिल्म ने दो हफ्तों और तीसरे वीकेंड तक 101.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके अलावा ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 4.9 करोड़ रुपये कमाए. जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘राजा शिवाजी’ को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बताया.

Raja Shivaji Star Cast: दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए हैं. खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन भी खुद रितेश देशमुख ने किया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए. इसके अलावा महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते ने भी फिल्म अभिनय किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >