रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स को फिल्म में करने होंगे ये 2 बड़े बदलाव

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है हालांकि, फिल्म में कुछ बदलाव और कट लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

Raja Shivaji: मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आखिरकार रिलीज के करीब पहुंच गई है. ‘सेंसर बोर्ड’ ने फिल्म को पास तो कर दिया है, लेकिन कुछ अहम बदलावों के निर्देश भी दिए हैं, जिससे अब दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दिया ‘U/A’ सर्टिफिकेट

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब रिलीज के लिए तैयार है. 24 अप्रैल को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इस फिल्म को देखा और इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया. इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे इसे माता-पिता की सलाह के साथ देख सकते हैं. यह फिल्म काफी बड़ी है, जिसकी कुल लंबाई 3 घंटे 15 मिनट है.

बोर्ड ने फिल्म में किए ये दो बदलाव

फिल्म में एक छोटे लड़के का गला काटे जाने वाला सीन था, जिसे बोर्ड ने हटाने को कहा है. मेकर्स को इसकी जगह कोई दूसरा सही दृश्य दिखाना होगा. फिल्म के कुछ ऐसे हिस्से जहां आवाज नहीं थी, वहां अब साउंड जोड़ने का आदेश दिया गया है.

ऐतिहासिक सबूतों की मांग

यह फिल्म इतिहास पर आधारित है, इसलिए बोर्ड ने मेकर्स से काफी सावधानी बरतने को कहा है. बोर्ड ने आदेश दिया है कि फिल्म में दिखाई गई हर बड़ी घटना की सही तारीख लिखी जाए. साथ ही, मेकर्स से उन सभी ऐतिहासिक दस्तावेजों और सबूतों की मांग की गई है, जिनके आधार पर यह फिल्म बनाई गई है. बोर्ड ने फिल्म के टाइटल को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा है.

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म में रितेश देशमुख खुद ‘शिवाजी महाराज’ का मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे. यह महागाथा 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है क्योंकि इसमें इतिहास को बहुत भव्य तरीके से दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार से लेकर अनन्या पांडे तक, इन सुपरस्टार्स की फिल्मों के गानों ने मचाया धमाल, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >