‘राजा शिवाजी’ की कमाई 13वें दिन पहुंची कहां तक? रांची में इन थिएटर्स में चल रहे हैं शो

Raja Shivaji Collection:‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे बुधवार को 1.90 करोड़ कमाए. मराठी दर्शकों से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रांची के कई सिनेमाहॉल में आप फिल्म देख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13: ‘राजा शिवाजी’ की दूसरे हफ्ते में भी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. रितेश देशमुख की इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को खासकर महाराष्ट्र और मराठी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई में हल्की गिरावट देखी जाती है, लेकिन ‘राजा शिवाजी’ ने अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे बुधवार को 1.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 75.05 करोड़ नेट हो चुकी है.

जानें फिल्म की कमाई

फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी. इसके बाद पहले शनिवार को 10.55 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ की कमाई दर्ज की गई. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का कुल कलेक्शन 52.65 करोड़ पहुंच गया था. दूसरे वीकेंड में भी फिल्म को अच्छा फायदा मिला. खासतौर पर दूसरे रविवार को फिल्म ने 6.80 करोड़ की कमाई की.

रांची में यहां देख सकते हैं आप ‘राजा शिवाजी’

अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो रांची के कई सिनेमाघरों में जाकर इसका मजा ले सकते हैं. पीवीआर न्यूक्लियस मॉल में फिल्म का शो दोपहर 12:35 बजे है. वहीं पीजेपी सिनेमाज मॉल ऑफ रांची में शाम 7:05 बजे शो रखा गया है. जेठी सिनेमाज जेठी हाई स्ट्रीट मॉल में दर्शक दोपहर 2:15 बजे, शाम 5:45 बजे और रात 9:30 बजे फिल्म देख सकते हैं. इसके अलावा मिराज सिनेमाज संध्या टावर में सुबह 10:50 बजे, दोपहर 2:40 बजे और रात 9:30 बजे शो चल रहे हैं. फन सिनेमाज स्प्रिंगसिटी में सुबह 10:00 बजे और रात 8:40 बजे शो उपलब्ध हैं, जबकि आइलेक्स सिनेमाज हिनू में सुबह 10:00 बजे और रात 8:30 बजे फिल्म दिखाई जा रही है.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली ‘एक दिन’, जुनैद बोले- आमिर खान ने इसे दिल से लगा लिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >