Raid 2 में काम करने को लेकर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन संग फेस ऑफ…

Raid 2: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं. एक्शन ड्रामा में में अमय पटनायक और देशमुख के दादा भाई के बीच आमना-सामना दिखाया गया है. अब रितेश ने मूवी में काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए.

Raid 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद नेटिजन्स एक्शन ड्रामा को मस्ट वॉच बता रहे हैं. इस बार भी कहानी एक ईमानदार आयकर अधिकारी अमय पटनायक के इर्द-गिर्द घूमती है. उस पर एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसके घर पर वह छापा मारता है. वहीं रितेश विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने अब फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की.

रितेश देशमुख ने रेड 2 में काम करने पर तोड़ी चुप्पी

रितेश देशमुख रेड 2 का हिस्सा बनकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि रेड राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित और अजय देवगन स्टारर एक सफल फिल्म है. दर्शकों ने उस समय इसे काफी पसंद किया था, मैंने भी मजे लेकर इसे देखा था. एक्टर ने आगे कहा, “जब मुझे इसका पार्ट 2 ऑफर किया गया तो मुझे बताया गया दादाभाई का रोल आपको करना है, अजय देवगन संग फेस ऑफ है, यानी की आप विलेन होंगे… मुझे बहुत रोमांचक लगा और मैंने तुरंत हामी भर दी.”

रेड 2 के बारे में

राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित, रेड 2 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे कलाकार हैं. इसके अलावा, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज और यो यो हनी सिंह ने कैमियो किया है. साल 2018 की फिल्म रेड की अगली कड़ी, अमय पटनायक पर केंद्रित है, जो अपनी 75वीं छापेमारी कर रहा है. फिल्म में अमय पटनायक और देशमुख के दादा भाई के बीच आमना-सामना दिखाया गया है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने रेड 2 को ‘UA 7+’ रेटिंग दी है. मूवी का रनटाइम 150 मिनट और 53 सेकंड है, जिसका मतलब है 2 घंटे, 30 मिनट और 53 सेकंड.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >