Raid 2 OTT Release: अजय देवगन की ‘रेड 2’ के बिके डिजिटल राइट्स! थिएटर के बाद इस OTT पर छापा मरेंगे अमय पटनायक

Raid 2 OTT Release की जानकारी सामने आई है.

Raid 2 OTT Release: साल 2025 में एक्टर अजय देवगन की पहली फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी को रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. इसके बाद एक्टर के फैंस बुरी तरह निराश हो गए, लेकिन उनकी निराशा को जयादा वक्त तक बरकरार न रखते हुए अजय देवगन ने बीते दिन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रूप में दिखाई दे रहे हैं. नए शहर और नई फाइल के साथ अजय देवगन उर्फ अमय पटनायक 1 मई को सिनेमाघरों में रेड मारने आ रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे थिएटर्स के बाद ‘रेड 2’ किस ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी.

किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ‘रेड 2’?

निर्माताओं के जारी किए गए ‘रेड 2’ के लॉन्च पोस्टर को अगर ध्यान से देखा जाए, तो उसमें ओटीटी प्लेटफार्म का भी जिक्र किया गया है. अगर आप इस फिल्म को किसी वजह से थिएटर में नहीं देख पाएंगे तो इसके स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म का नाम आज ही जान लीजिए, ताकि आप घर बैठे अपने दोस्तों या परिवार के साथ अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म को देखकर अपना दिन एन्जॉय कर सकें. दरअसल, पोस्टर के नीचे तरफ नेटफ्लिक्स का लोगो नजर आ रहा है, जिसका मतलब है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. हालांकि, ओटीटी मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

फिल्म के स्टारकास्ट की जानकारी

राजकुमार गुप्ता कीओर से निर्दशित इस फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में इलियाना डिक्रूजा लीड रोल में थीं, लेकिन अब वाणी कपूर ने एक्ट्रेस को रिप्लेस कर दिया है. वहीं, रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे. फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे है, लेकिन अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़े: Stree 3 से पहले पता चल गया! श्रद्धा कपूर फिल्म में विक्की के कान में क्या बोलती हैं? स्क्रिप्ट हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >