Raid 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, मिले इतने स्टार्स, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

Raid 2 First Review: अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज होने वाली फिल्म रेड 2 के रिलीज होने में कुछ ही दिन बच गए हैं. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है. अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कैसी है फिल्म. साथ ही इसे कितने स्टार्स मिले हैं.

Raid 2 First Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेड 2 के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया. फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. अजय जहां फिल्म के हीरो है, तो दूसरी तरफ रितेश देशमुख का विलेन अंदाज देखने मिलेगा. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित रेड 2, 2018 की ब्लॉकबस्टर रेड का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस एक्शन थ्रिलर में वाणी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है.

रेड 2 का पहला रिव्यू आया सामने

अजय देवगन की पिछली रिलीज हुई फिल्में औरों में कहां दम था और मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था. जबकि सिंघम अगेन सिनेमाघरों में अच्छी चली थी और कलेक्शन भी अच्छा हुआ था. अब फैंस और मेकर्स को रेड 2 से काफी उम्मीद है. क्रिटिक उमैर संधू ने फिल्म का रिव्यू किया है. उन्होंने मूवी को 3.5 स्टार दिए हैं. उमैर ने अभी सेंसर बोर्ड पर रेड 2 देखी. ब्लॉकबस्टर. उन्होंने आगे लिखा, “रेड 2 पूरी तरह पैसा वसूल है. अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाते हुए दमदार और ताकतवर नजर आते हैं, जो किसी से नहीं डरता. जब भी वह कोई पंचलाइन बोलते हैं या अपनी आंखों से इमोशंस दिखाते हैं, तो खूब प्रभावित करते हैं.

भ्रष्ट नेता के किरदार में दिखेंगे रितेश देशमुख

उमैर संधू ने रितेश देशमुख के बारे में लिखा, उन्होंने भ्रष्ट नेता का किरदार निभाया है और वह भी कमाल का काम करते हैं. वह स्क्रीन पर अजय देवगन को अच्छी टक्कर देते हैं. यह फिल्म एक रियलिस्टिक और जोरदार थ्रिलर है, जो अंत तक दर्शकों को बांधकर रखती है. फिल्म का क्लाइमैक्स इसकी सबसे बड़ी ताकत है. वहीं, सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेड 2 ओपनिंग डे पर लगभग 1.08 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. हालांकि ये नंबर्स में बदलाव हो सकता है.

यहां पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और हिट 3 के क्लैश पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थिएटर भर जाएं और हर फिल्म…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >