Raid 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख की जबरदस्त भिड़ंत पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दोनों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस …

Raid 2: आज 1 मई को सिनेमाघरों में अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. इस बीच फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने फिल्म में अजय और रितेश के क्लैश को लेकर बात की.

Raid 2: 1 मई को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ तीन फिल्में रिलीज होंगी- रेड 2, हिट 3 और रेट्रो. इन तीन फिल्मों को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. रेड 2 में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म राज कुमार गुप्ता की 2018 की फिल्म रेड का अगला पार्ट है. इसके अलावा दक्षिण भारत के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म रेट्रो काफी सुर्खियों में हैं. दूसरी तरफ नानी की फिल्म हिट 3 भी आज ही थिएटर्स में रिलीज हो रही है. इस बीच रेड के निर्देशक राज कुमार ने फिल्म में अजय और रितेश के फेस ऑफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच फेस-ऑफ

रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच क्लैश देखने को मिलेगा और ये दर्शकों को पसंद आएगा. मूवी में अजय एक बार फिर से अमय पटनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे. अमय एक ईमानदार अफसर है, जबकि रितेश एक भ्रष्ट राजनेता. डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने एक बातचीत में अजय और रितेश के साथ काम करने पर कहा, दोनों शानदार एक्टर्स हैं. दोनों को कहानी काफी पसंद आई थी और उन्होंने तुरंत इसपर काम करने के लिए अपनी हामी भर दी थी. सच में उनके साथ काम करने का बहुत मजा आया क्योंकि दोनों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया है. दर्शकों को उनका फेस-ऑफ पसंद आएगा.”

राज कुमार गुप्ता बोले- सीक्वल को लाने में लंबा वक्त लिया…

फिल्म के सीक्वल को लेकर डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने एएनआई से बातचीत में, मैं मानता हूं कि हमने सीक्वल को लाने में लंबा वक्त लिया, लेकिन एक अच्छी कहानी बनाने के लिए ये जरूरी था और हमने इसपर काफी मेहनत की. सीक्वल के बारे में दर्शकों की धारणा अलग-अलग हो सकती है. कुछ लोग पहले भाग और दूसरे भाग के बीच तुलना भी करेंगे, लेकिन यह किसी फ्रैंचाइज़ के विस्तार का एक अभिन्न अंग है.”

यहां पढ़ें- Raid 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, मिले इतने स्टार्स, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >