Raid 2 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, 8वें दिन की कमाई करेगी हैरान

Raid 2 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की नई फिल्म रेड 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है. मूवी को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. यही वजह है कि इसकी कमाई दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. जल्द ही ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. आइये जानते हैं 8वें दिन इसने कितनी कमाई की.

Raid 2 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. मूवी ने भी अपने कलेक्शन में यह जलवा दिखा दिया और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित मूवी की आइये जानते हैं 8वें दिन का क्लेक्शन.

रेड 2 ने 8वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रेड 2 ने आठवें दिन 1.28 करोड़ की अभी तक कमाई की है, हालांकि शाम तक डाटा में बदलाव आ सकते हैं. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 91.78 करोड़ हो गया. इस वीकेंड तक मूवी जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. मूवी को साउथ फिल्में हिट 3 और रेट्रो से कड़ी टक्कर मिल रही है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 8: 1.28 करोड़

Raid 2 Total Collection- 91.78 करोड़

रेड 2 के बारे में

राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. सीक्वल में रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में हैं और वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी अमय पटनायक की 75वीं छापेमारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां वह 4,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का काला धन उजागर करता है और एक भ्रष्ट राजनेता के साम्राज्य से लड़ता है.

यह भी पढ़ें- Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU से आए बाहर, करीबी दोस्त ने हेल्थ अपडेट किया शेयर, बोले- काफी हद…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >