Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने मारी धांसू एंट्री, एडवांस बुकिंग में ही बजा डाले करोड़ों के ढोल

Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन को इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते देखने में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं. इस बीच आज, रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. ऐसे में फिल्म ने अबतक डे 1 में कितनी कमाई की, आइए जानते हैं.

Raid 2 Advance Booking Collection Day 1: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज होने में अब सिर्फ 3 दिन रह गए हैं. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. इसकी जानकारी खुद फिल्म निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए साझा किया है, जिसमें लिखा है, “सिस्टम हिलने वाला है… क्या आपकी सीट पक्की है? अभी अपना टिकट बुक करें.”

रेड 2 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग रविवार, 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 की एडवांस बुकिंग सुबह 1 तक 2099 शोज के लिए कुल 5447 टिकटों की हो गई है, जिसके बाद फिल्‍म ने रिलीज से पहले 22.51 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं, अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने अबतक करीब 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं, पुरे दिन की कमाई के बाद इनमें इजाफा दर्ज किया जा सकता है. इसके बावजूद अभी तक के इन कलेक्शन को देख मालूम पड़ रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कमाई कर सकती है.

इन राज्यों में बीके सबसे ज्यादा टिकट्स

रेड 2 के सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, समेत अन्य में बीके हैं.

रेड 2 के बारे में…

रेड 2 से एक बार फिर अजय देवगन अपने किरदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार को दोहराते हुए नजर आएंगे, जो शहर में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के सफर पर संघर्ष करते दिखेंगे. इस बार फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार वाणी कपूर और खलनायक की भूमिका रितेश देशमुख निभा रहे हैं.

यह भी पढ़े: KRK VIDEO: ‘दुनिया का हमें कर्जा देना है’, भारत-पाकिस्तान युद्ध पर केआरके का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >