Pushpa 2: पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी फिल्म का रिकॉर्ड जल्द…

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल को लेकर सुर्खियों में है. उनकी मूवी ने रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. अब फिल्म की सफलता पर उन्होंने दर्शकों का आभार जताया.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल पिछले गुरुवार यानी 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए एक वीक हो गया है. फिल्म को देश के हर कोने से जबरदस्त प्यार और सराहना मिल रही है. मूवी ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 700 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. अल्लू ने फैंस से मिल रहे प्यार के लिए दिल से आभार जताया.

अल्लू अर्जुन ने लोगों से मिल रहे प्यार पर जताया आभार

पुष्पा 2 की टीम दिल्ली में एक सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जमा हुई. मेकर्स मैथरी मूवी मेकर्स ने इस सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस दौरान अल्लू अर्जुन ने देशवासियों से मिल रहे प्यार और सपोर्ट को लेकर कहा कि, ”ये मेरी जीत नहीं हुई. ये पूरे देश की जीत है, मेरा यकीन करें. 1000 नंबर्स लोगों का प्यार दिखाता है. एक फिल्म का इतने सारे राज्यों में सेलिब्रेट किया जाना हमारे देश की सुंदरता को दर्शाता है.’

अल्लू अर्जुन बोले- मैं चाहता हूं कि ये रिकॉर्ड…

अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘मैं आपकी उदारता से अभिभूत हूं. नंबर्स अस्थायी होते हैं, लेकिन जो प्यार आपके दिलों में बसा है, वो हमेशा रहेगा. उस प्यार के लिए धन्यवाद.ये नया भारत है. ये कभी रूकेगा नहीं, ये कभी झुकेगा नहीं.’ एक्टर ने ये भी कहा, ”मेरा मानना है कि नंबर्स हमेशा टूटनी चाहिए. हां, ये स्पॉट पर रहना और 2-3 महनी तक रिकॉर्ड को एंजॉय करना अच्छा लगता है. ये मैटर नहीं करता कि कौन सी फिल्म इसका रिकॉर्ड तोड़े तेलुगु, तमिल, हिंदी या कोई और. लेकिन मैं चाहता हूं कि ये जल्द ही टूट जाएं क्योंकि यही प्रगति है. इसका मतलब है कि कि भारत आगे बढ़ रहा है. मैं चाहता हूं कि ये रिकॉर्ड जल्द से जल्द टूट जाएं क्योंकि यही ग्रोथ है और मुझे ग्रोथ पसंद है.”

Also Read- Pushpa 2 Collection Day 7: ‘पुष्पा 2’ की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, 7वें दिन कलेक्शन बना तूफान, जानें यहां

Also Read- Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, कहा- अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार को ऐसे निभाया…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >