प्रियंका चोपड़ा ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपक को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो

नीट प्रोटेस्ट को लेकर मचे विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है.

नीट प्रोटेस्ट की चर्चाओं के बीच प्रियंका चोपड़ा के एक इंस्टाग्राम फॉलो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया. एक्ट्रेस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को फॉलो किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''ये क्या कर दिया पीसी आपने.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''उसकी मर्जी वो किसी को भी फॉलो करें.''

प्रियंका चोपड़ा

नीट पेपर लीक पर प्रियंका चोपड़ा

NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा था. इसी बीच 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने भी इस घटनाक्रम पर रिएक्ट किया था. उन्होंने पत्रकार फे डीसूजा (Faye D'Souza) की उस सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कथित तौर पर इस्तीफे का जिक्र था. प्रियंका ने पोस्ट पर ताली, सेलिब्रेशन और रेड हार्ट इमोजी शेयर किए.

प्रियंका चोपड़ा पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म वाराणसी में दिखाई देंगी. फिल्म से उनका दो पोस्टर रिलीज किया गया था. जिसमें उनका वॉरियर वाला स्वैग देखने को मिला. पहले पोस्टर में प्रियंका का लुक पूरी तरह इंटेंस और पावरफुल था. ब्लैक कॉर्सेट-स्टाइल आउटफिट, शीयर फुल स्लीव्स, मैसी बन, स्मोकी आई मेकअप और ग्रीन स्टेटमेंट ईयररिंग्स में वह हसीन लग रही थी. वहीं दूसरा पोस्टर बिल्कुल अलग फील देता है. व्हाइट क्रॉप टॉप, ओवरसाइज़्ड बेज शर्ट और ब्लैक कार्गो पैंट में प्रियंका खुलकर जिंदगी को एंजॉय करती दिख रही हैं. हवा में छलांग लगाते हुए उनकी बड़ी-सी स्माइल पूरे पोस्टर की जान बन गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >