बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर और उनके पिता राज बब्बर के रिश्तों को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं. हाल ही में प्रतीक बब्बर ने दूसरी बार एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी से शादी की, लेकिन इस समारोह में राज बब्बर की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए. अब इस पारिवारिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. दरअसल, प्रतीक बब्बर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे लोग उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर के बयान से जोड़कर देख रहे हैं.
प्रतीक बब्बर का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में
प्रतीक बब्बर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्नी प्रिया बनर्जी की एक पोस्ट दोबारा शेयर की. उस पोस्ट में लिखा था, “अगर गलत जानकारी फैलाने से बिल भरते, तो कुछ लोग आखिरकार सफल हो जाते.” इसके साथ प्रतीक ने #IYKYK हैशटैग भी लगाया. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे आर्य बब्बर के हालिया बयान का जवाब मान रहे हैं.
आर्य बब्बर ने लगाए थे गंभीर आरोप
आर्य बब्बर ने विक्की लालवानी से एक इंटरव्यू में कहा कि उनके परिवार ने हमेशा प्रतीक के साथ रिश्ते बेहतर रखने की कोशिश की, लेकिन प्रतीक ने हमेशा परिवार को गलत तरीके से पेश किया. आर्य ने कहा कि जब प्रतीक को आर्थिक मदद की जरूरत होती है, तब वह राज बब्बर को पिता मानते हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर उन्हें सम्मान देने से बचते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह बेहद दुखद है कि जिस स्मिता पाटिल के लिए राज बब्बर ने अपना परिवार छोड़ा था, आज उसी स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक अपने पिता को स्वीकारने से कतराते हैं. आर्य ने यह भी साफ किया कि बड़े भाई होने के नाते वह हमेशा प्रतीक के साथ रहेंगे, लेकिन पहले जैसा अपनापन अब शायद नहीं रह पाएगा.
राज बब्बर और उनके परिवार की कहानी
राज बब्बर ने साल 1975 में नादिरा बब्बर से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हुए -आर्य बब्बर और जूही बब्बर. इसके बाद राज बब्बर की नजदीकियां स्मिता पाटिल से बढ़ींय रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने नादिरा से अलग होकर स्मिता पाटिल से शादी की. साल 1986 में प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया. बाद में राज बब्बर फिर से नादिरा बब्बर के साथ रहने लगे.
यह भी पढ़ें- Samuk: एलियंस से भिड़ेंगे अक्षय कुमार? बनेगी भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन फिल्म, जानें डिटेल्स
