Chandrayaan 3 मिशन पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे प्रकाश राज, एक्टर ने दी सफाई, बोले- नफरत केवल नफरत देखती है

प्रकाश राज ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उनकी पूर्व पोस्ट पुराने परिहास का संदर्भ था, जो 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और चंद्रमा पर पहली बार कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग के समय का है.

साउथ एक्टर प्रकाश राज को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के लिए सोमवार को आलोचना का सामना करना पड़ा. जिसे कई लोगों ने भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के मखौल के तौर पर लिया. हालांकि, प्रकाश राज ने एक अन्य पोस्ट में आलोचकों का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है’ और वह एक पुराने परिहास का संदर्भ दे रहे थे.

जानें क्या था मामला

प्रकाश राज ने रविवार को एक कार्टून साझा किया था जिसमें एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है. उन्होंने तस्वीर के साथ कन्नड में लिखा, ‘‘ताजा खबर : चंद्रयान से पहली तस्वीर आई है# विक्रमलैंडर # बस पूछ रहा हूं.’’ प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में विशेष तौर पर कुछ नहीं लिखा था, लेकिन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के सिवन के मखौल के तौर पर लिया और अभिनेता को आड़े हाथ लिया.

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कही ये बात

प्रकाश राज को आड़े हाथ लेने वालों में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रकाश राज की इस शर्मनाक ट्वीट के लिए निंदा करता हूं. इसरो की सफलता भारत की सफलता है.’’ चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था और यह 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने को तैयार है. यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला लैंडर होगा. इसरो ने रविवार को बताया कि विक्रम रोवर 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के सतह पर उतरेगा.

प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेता प्रकाश राज ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उनकी पूर्व पोस्ट पुराने परिहास का संदर्भ था, जो 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और चंद्रमा पर पहली बार कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग के समय का है. राज ने पोस्ट किया, ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है…मैं आर्मस्ट्रांग के समय के परिहास का संदर्भ दे रहा था…केरल चायवाला का उत्सव मनाए…किस चायवाल ने यह ट्रोल किया देखो?? …अगर आप परिहास समझ नहीं सके तो यह परिहास आपके लिए है…परिपक्व बनो#बस पूछ रहा हूं.’’

यूजर्स कर रहे प्रकाश राज को ट्रोल

अभिनेता प्रकाश राज के इस पोस्ट ने कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को नाराज कर दिया. एक ने सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले राज से कहा कि वह राजनीतिक घृणा को इसरो की उपलब्धि से दूर रखें. उसने लिखा, ‘‘प्रकाश जी, यह चंद्रयान मिशन इसरो का है न कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का. अगर यह सफल होता है तो यह भारत की सफलता होगी न कि किसी पार्टी की. आप क्यों चाहते हैं कि मिशन असफल हो? भाजपा केवल सत्तारूढ़ पार्टी है. एक दिन यह चली जाएगी लेकिन इसरो सालों साल रहेगा और हमें गौरवान्वित करेगा.’’ कुछ यूजर्स का मानना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अपने नवीनतम पोस्ट के जरिये भाजपा की अपनी आलोचना काफी दूर तक लेकर चले गए हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Chandrayaan-3 Live: इसरो ने सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर किया ट्वीट, बताया- मिशन तय समय पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >