ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का ससुर प्रकाश पादुकोण ने किया रिव्यू, बोले- हिंसा ज्यादा लगी

Prakash Padukone reviews Dhurandhar: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. इसी बीच दीपिका पादुकोण के पापा प्रकाश ने एक्शन ड्रामा का रिव्यू किया.

Prakash Padukone reviews Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर की ‘धुरंधर’ बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. बॉक्स ऑफिस पर इसने 1,800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. साथ ही आमिर खान की ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई. इसी बीच दीपिका पादुकोण के पिता एक्स बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने एक्शन ड्रामा का रिव्यू किया.

प्रकाश पादुकोण ने धुरंधर फिल्म का किया रिव्यू

धुरंधर के बारे में बात करते हुए प्रकाश पादुकोण ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया, “यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसे काफी अच्छे तरह से बनाया गया है. सभी स्टार्स ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि मुझे इसमें थोड़ी हिंसा ज्यादा लगी, लेकिन दर्शकों को मूवी काफी पसंद आई. इसलिए मुझे लगता है कि यह ज्यादा जरूरी है.”

प्रकाश पादुकोण ने रणवीर सिंह संग अपने रिश्ते पर बात की

उन्होंने कहा, “हम एक साथ काफी टाइम स्पेंट करते हैं. असल में, दोनों परिवार बहुत करीब हैं. हम साल में कम से कम एक बार साथ में छुट्टियां मनाने जाते हैं. हम लोग स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रखते हैं. वह मुझसे खेलों के बारे में बात करते रहते हैं और मैं उनसे फिल्मों के बारे में पूछता रहता हूं, क्योंकि मैं इसे सीखना चाहता हूं.”

धुरंधर के बारे में

‘धुरंधर’ में रणवीर ने हमजा अली/जसकीरत सिंह रंगी का रोल निभाया है. रणवीर के अलावा, इस मूवी की स्टार-स्टडेड कास्ट में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और अक्षय खन्ना शामिल है. जहां संजय ने एसपी चौधरी असलम का रोल किया, वहीं अक्षय रहमान अकैट के रोल में दिखे. राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया और आर माधवन अजय सान्याल बने.

यह भी पढ़ें- संचिता उगले के रिलेशनशिप पर को-स्टार उज्ज्वल शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- वह किसी और को डेट कर रही थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >