‘पेड्डी’ की रिलीज डेट आई सामने, IPL के बाद फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को रिलीज होगी. फिल्म के गाने और टीजर पहले ही हिट हो चुके हैं. जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी इसमें नजर आएंगे. यह फिल्म साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है.

Peddi Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है. फिल्म की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है. लंबे समय से सुर्खियों में बनी यह फिल्म 2026 की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज आईपीएल सीजन खत्म (31 मई) होने के तुरंत बाद रखी गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है.

गानों और टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

‘पेड्डी’ के रिलीज से पहले ही इसके गाने और टीजर लोगों के बीच छा चुके हैं. फिल्म का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ काफी हिट रहा और इसे ए. आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है. यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया और 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है. इसके बाद दूसरा गाना ‘राय राय रा रा’ भी रिलीज हुआ. इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह तेजी से मिलियन व्यूज पार कर चुका है.

दमदार स्टारकास्ट और बड़ी टीम

फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं. इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि इसे वेंकट सतीश किलारू ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्माण वृद्दि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से किया गया है. तकनीकी टीम की बात करें तो सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु ने संभाली है, एडिटिंग नवीन नूली ने की है और सेट डिजाइन अविनाश कोल्ला ने तैयार किए हैं, जो फिल्म को भव्य बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में दिखा सलमान का जादू, पहले दिन ही छाई फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >