Peddi collection: बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी की दहाड़ जारी, 5वें दिन का कलेक्शन देखें

Peddi collection: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. आइये जानते हैं इसने पांचवें दिन कितनी कमाई की.

Peddi collection: राम चरण और जाह्नवी कपूर की एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म टिकट खिड़की पर बेहतरीन कमाई कर रही है. बुची बाबू सना की ओर से निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं पांच दिनों में इसने कितनी कमाई की.

पेड्डी ने कमाए इतने करोड़

sacnilk के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन 4,121 शोज से 1.55 करोड़ नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन 189.43 करोड़ ग्रॉस और 159.20 करोड़ नेट तक पहुंच गया है. ओवरसीज़ में भी फिल्म का जलवा बरकरार है, जहां अब तक 46.00 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है. यानी दुनियाभर में पेड्डी ने 235.43 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है.

इन फिल्मों से पेड्डी को मिल रही कड़ी टक्कर

राम चरण की पेड्डी को वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, हॉलीवुड हॉरर थ्रिलर ‘ऑब्सेशन’ और बॉबी देओल अभिनीत ‘बंदर’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है. इसके बावजूद, राम चरण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही है. पेड्डी में विजय सेतुपति, बोमन ईरानी, ​​दिव्येंदु और जगपति बाबू के साथ राम चरण और जान्हवी कपूर जैसे कलाकारों की टोली है. इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित है.

विवादों का हिस्सा रही पेड्डी

पेड्डी को काफी विवादों का सामना करना पड़ा रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि इसमें जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को काफी बोल्ड तरीके से पेश किया गया है. इसपर डायरेक्टर ने रिएक्ट करते हुए कहा, “मैंने हमेशा पर्दे पर और पर्दे के बाहर, दोनों जगह महिलाओं के प्रति सम्मान रखा है और हमारा इरादा कभी भी किसी महिला किरदार को वस्तु की तरह पेश करने या उसका अपमान करने का नहीं था. अगर फिल्म के किसी हिस्से को इस तरह समझा गया है, तो हम तहे दिल से माफी मांगते हैं.”

यह भी पढ़ें- Krrish 4 के लिए ऋतिक रोशन ने की 500 करोड़ की डिमांड? राकेश रोशन बोले- समय लगता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >