Peddi: राम चरण की ‘पेड्डी’ पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में कर सकती है एंट्री, एक्सपर्ट का दावा

Peddi Box Office Collection Prediction Day 1: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. एडवांस बुकिंग और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.

Peddi Box Office Collection Prediction Day 1: राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ आखिरकार 4 जून यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो फिल्म के लिए शानदार शुरुआत का संकेत दे रहे हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पेड्डी’ पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है.

एडवांस बुकिंग में दिखा दम

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत में बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने करीब 8.55 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा बढ़कर 13.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. दुनियाभर में फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री 35 करोड़ रुपये ग्रॉस के पार पहुंच चुकी है. फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है. भारत में फिल्म के कुल 4,248 शो लगाए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 2,809 शो तेलुगु भाषा में हैं, जबकि हिंदी में 1,073 शो रखे गए हैं. तेलुगु वर्जन के लिए अब तक 28 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं.

पहले दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद

फिल्म के एडवांस बुकिंग आंकड़ों को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने फिल्म के प्रदर्शन को कहा, “‘पेड्डी’ की एडवांस बुकिंग भारत और विदेश दोनों जगह काफी शानदार रही है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म पहले दिन, प्रीमियर शो सहित, दुनियाभर में आराम से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. राम चरण की इस फिल्म को बहुत मजबूत शुरुआत मिलने वाली है.”

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

‘पेड्डी’ में राम चरण, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, शिवराजकुमार और जगपति बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि इसका निर्माण मिथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया गया है.

यह भी पढ़ें- Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >