पवन कल्याण को पसंद आईं ये 2 बॉलीवुड फिल्में, एक ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड

पवन कल्याण ने हालिया इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों का खुलासा किया. उन्होंने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और ‘बारामुल्ला’ की तारीफ की.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने एक इंटव्यू में अपनी पसंदीदा हिंदी फिल्मों के नाम बताए हैं.

पवन कल्याण को पसंद है ये 2 बॉलीवुड फिल्में

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपनी हालिया पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताया. एक्टर ने कहा कि उन्हें रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ पसंद आई. दूसरी फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे ‘बारामूला’ मूवी भी पसंद आई.”

धुरंधर की कहानी

रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने जबरदस्त कमाई की. इसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. रणवीर सिंह इसमें जसकीरत/हमजा का अपना डबल रोल निभा रहे हैं. संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में थे, जबकि आर. माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया. अर्जुन रामपाल बेरहम मेजर इकबाल के रोल में नजर आए. फिल्म में राकेश बेदी, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और दानिश पंडोर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे.

रहस्य और रोमांच से भरपूर है बारामुल्ला

‘बारामुल्ला’ की कहानी कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच शूट की गई है. जिसमें एक युवा लड़के के रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाता है. इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी DSP रिजवान सैयद को सौंपी जाती है, जो हाल ही में इस इलाके में ट्रांसफर होकर आए कश्मीरी पुलिस अधिकारी हैं. जब वे अपने परिवार के साथ एक जर्जर घर में रहने आते हैं, तो असलियत और अलौकिक दुनिया के बीच का फर्क धुंधला होने लगता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, रिजवान को अपने पास्ट और निजी डर का भी सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >