कॉमेडी फिल्मों के लिए खतरा बना कपिल शर्मा शो? परेश रावल ने सुनील ग्रोवर के हुनर पर कही ये बड़ी बात

Paresh Rawal: 17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' की सफलता के बीच परेश रावल ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि इन कलाकारों के टैलेंट से मुकाबला करना फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती है.

Paresh Rawal: मशहूर एक्टर परेश रावल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बीच एक्टर ने बातचीत के दौरान बताया कि आजकल कॉमेडी फिल्में बनाना कितना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि टीवी और मोबाइल पर आने वाले कपिल शर्मा शो ने फिल्मों के लिए कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. आइए आपको बताते हैं पूरी बात.

कपिल और सुनील ग्रोवर हैं टैलेंट की खान

परेश रावल ने मनी कंट्रोल के साथ हुए एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि “अभी जब आप कपिल शर्मा शो को देखते हैं और सुनील ग्रोवर जैसे टैलेंट को देखते हैं, तो ये लोग बहुत ही बड़े कलाकार हैं. यह टैलेंट का एक ज्वालामुखी है. अगर आपको उस कॉमेडी के साथ मुकाबला करना है, तो आपको अपनी सोच बदलनी होगी, वरना ऐसा नहीं हो पाएगा. कॉमेडी लिखना और उसे बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है वहां शो में जो कॉमेडी लिखी जाती है, उसके लिए 10-15 लोगों की एक टीम होती है. हमारे यहां प्रोड्यूसर के पास एक लेखक को रखने के पैसे नहीं होते, तो वह 15 लोगों को पैसे कहां से देगा.

कॉमेडी फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती बना ‘कपिल शर्मा शो

परेश रावल का कहना है कि कॉमेडी लिखना और उसे लंबे समय तक बनाए रखना बहुत कठिन काम है. उन्होंने माना कि कपिल शर्मा का शो किसी भी कॉमेडी फिल्म के लिए हर दिन का कॉम्पिटिशन है. कभी-कभी शो में कुछ चीजें ज्यादा हो जाती हैं, लेकिन फिर भी वे फिर भी, वे फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और एक बेंचमार्क बना रहे हैं

सुनील ग्रोवर की जादुई मिमिक्री

इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर की खूब चर्चा हुई. सुनील ग्रोवर जिस तरह सलमान खान, आमिर खान और राजामौली की नकल उतारते हैं, उसे देख सब हैरान रह जाते हैं. लोग उन्हें रूप बदलने वाला कलाकार कह रहे हैं क्योंकि वह हर रोल में बिल्कुल असली लगते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का जलवा

फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे बड़े कलाकार हैं. इस फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. लोग इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 11वें दिन ‘डकैत’ की कमाई पर लगा ब्रेक, क्या बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो रहा है फिल्म का जादू?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >