Hera Pheri 3: क्या ‘हेरा फेरी 3’ से फिर से बाहर हुए परेश रावल? प्रियदर्शन के बयान ने बढ़ाई चर्चा

Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के बाहर होने की खबरों के बीच नया अपडेट सामने आया है. प्रियदर्शन ने इन खबरों अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Hera Pheri 3: हेरा फेरी के तीसरे पार्ट को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि परेश रावल ने फिल्म से दूरी बना ली है. हालांकि अब सामने आई नई जानकारी से साफ हो गया है कि बाबूराव का किरदार अभी भी फिल्म का हिस्सा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश के फिल्म छोड़ने वाली पुरानी खबर फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे लोगों के बीच भ्रम फैल गया. बाद में स्थिति सामान्य हो गई और एक्टर दोबारा प्रोजेक्ट से जुड़ गए.

प्रियदर्शन ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.” प्रियदर्शन के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है.

परेश रावल ने रिश्तों को लेकर क्या कहा?

परेश रावल ने न्यूज18 शोशा से बात करते हुए निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, “बहुत कुछ हुआ, लेकिन इससे मेरे और प्रियदर्शन के रिश्ते खराब नहीं हुए. ऐसे रिश्ते खत्म नहीं होते. बल्कि अब हमारा रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है. हम अब एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से समझते हैं. पुराने घाव भी भर चुके हैं और हमारे बीच सब कुछ साफ और पारदर्शी है.”

अक्षय कुमार ने भी दिया बड़ा बयान

अक्षय कुमार ने भी फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं पर शुभंकर मिश्रा से बातचीत में कहा था, “फिलहाल ‘हेरा फेरी 3’ नहीं बन रही है. मुझे भी यह सुनकर झटका लगा था. कोई बात नहीं हमने ‘वेलकम’ बना ली. अब थोड़ा मंत्र पढ़ना पड़ेगा ताकि सब ठीक हो जाए. अभी कम से कम एक साल तक फिल्म नहीं आएगी. इसके पीछे कई मुद्दे हैं, ऐसा नहीं है कि हम तीनों साथ नहीं हैं.”

यह भी पढ़ें- Samuk: एलियंस से भिड़ेंगे अक्षय कुमार? बनेगी भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन फिल्म, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >