Param Sundari Worldwide Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की जोड़ी ने वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन? रिपोर्ट्स जानें

Param Sundari Worldwide Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर स्टारर परम सुंदरी ने रिलीज के पहले दो दिनों में वर्ल्डवाइड 26.80 करोड़ रुपये कमाए. जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और फिल्म की खास बातें.

Param Sundari Worldwide Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और अब वर्ल्डवाइड कमाई पर सबकी निगाहें हैं. ऐसे में आइए इरिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

परम सुंदरी वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, परम सुंदरी ने भारत में पहले दिन लगभग 7.25 करोड़ और दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने दो दिन में कुल 26.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उम्मीद है कि वीकेंड पर पॉजिटिव रिस्पांस से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी.

बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला

फिल्म का सीधा मुकाबला सिनेमाघरों में कुली, वॉर 2, हृदयपूर्वम और लोकाह जैसी बड़ी फिल्मों से है. इसके बावजूद परम सुंदरी शुरुआती दिनों में अपनी पकड़ बनाए हुए है.

सिद्धार्थ और जाह्नवी की पिछली फिल्में

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्म योद्धा थी, जिसने ओपनिंग डे पर 4.1 करोड़ रुपये कमाए और दुनियाभर में कुल 53.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव नजर आए थे.

चेन्नई एक्सप्रेस से तुलना

फिल्म परम सुंदरी की तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस से की जा रही थी. इस पर जाह्नवी कपूर ने कहा कि दोनों फिल्मों की कहानियां अलग हैं. उन्होंने मिर्ची प्लस से बातचीत में बताया, “दीपिका ने फिल्म में एक तमिलियन किरदार निभाया है और मैं आधी तमिल और आधी मलयाली लड़की का रोल कर रही हूं. मेरी कहानी केरल से जुड़ी है, जो पूरी तरह अलग परिवेश है. इसमें कोई दोहराव नहीं है.”

यह भी पढ़े: Param Sundari Box Office Collection Day 3: क्या बॉक्स ऑफिस की सुंदरी बनी ‘परम सुंदरी’? तीसरे दिन की कमाई ने किया पर्दाफाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >