OTT Releases: नेटफ्लिक्स की इन फिल्मों और वेब सीरीज के साथ संडे को बनाए फन डे, देखें पूरी लिस्ट

OTT Releases: रविवार आ गया है. इस रविवार को मजेदार बनाने के लिए हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों और वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख डालें. आइए बताते हैं आपको लिस्ट.

OTT Releases: फाइनली, वह दिन आ ही गया है जिसका इंतजार हर कोई पूरे हफ्ते करता है. यहां हम बात वीकेंड की कर रहे हैं, जिसके इंतजार में बच्चों से लेकर बड़ो तक में बेसब्री छाए रहती है. ऐसे में इस वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट फिल्मों और वेब सीरीज के नाम बताएंगे, जिन्हें आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. तो आइए बिना देर किए आपको लिस्ट बताते हैं.

जिगरा

वीकेंड के वॉच लिस्ट में सबसे पहला नाम आलिया भट्ट और वेदांग रैना की एक्शन थ्रिलर फिल्म जिगरा है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर इंजॉय कर सकते हैं. फिल्म की कहानी एक भाई बहन की ईद-गिर्द घूमती है, जिसमें बहन बनी आलिया भट्ट अपने भाई को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है.

मिसमैच्ड सीजन 3

नेटफ्लिक्स की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक मिसमैच्ड का सीजन 3 आ गया है. इस सीजन में दर्शकों को एक बार फिर डिंपल यानी प्राजक्ता कोली और ऋषि यानी रोहित सराफ की प्यारी सी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. मालूम हो कि यह सीरीज संध्या मेनन की साल 2017 की बुक वन डिंपल मेट ऋषि पर आधारित है.

तंगलान

चियान विक्रम की तंगलान को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है. फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड माइंस के आदिवासियों और सोने की लालच में उन से काम करवाने वाले अंग्रेजो के इर्द-गिर्द घूमती है.

अमारन

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की अमारन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी भारतीय सेवा के एक बहादुर ऑफिसर मेजर मुकुंद वरदराजन की सच्ची कहानी पर आधारित है.

कैंप क्रेशर

कैंप क्रेशर एक स्पैनिश कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक अकेली मां और उसके बेटे के स्कूल कैंपिंग यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Look Back 2024: साल 2024 में इन वेब सीरीज का OTT पर रहा बोलबाला, नया साल आने से पहले फटाफट देख लें, LIST

Also Read: Pushpa 2 OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर भौकाल मचाएगा पुष्पा 2, अभी जान लें कहां होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >