OTT Releases In March 2024: मार्च में दर्शकों को मिलेगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट, जानें कौन सी वेब सीरीज हो रही रिलीज

OTT Releases In March 2024: मार्च में कई शानदार और दिलचस्प वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिनका फैंस इंतजार कर रहे थे. इनमें महारानी 3, सनफाल्वर 2 जैसी सीरीज लिस्ट में शामिल है.

OTT Releases In March 2024: मार्च के महीने में कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसे देखकर दर्शक बहुत खुश हो जाएंगे. फिल्म मेरी क्रिसमस में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति लीड रोल में है. यह एक मर्डर-मिस्ट्री है. आप इसे 8 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. वहीं. मामला लीगल है का निर्देशन राहुल पांडे ने किया है. यह एक कॉमेडी सीरीज है. इसमें रवि किशन, निधि बिष्ट, अंजुम बत्रा, विजय राजोरिया, यशपाल शर्मा लीड रोल में हैं. आप इसे 1 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. इसके अलावा वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर 2’ में सुनील ग्रोवर की जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ अदा का एकदम नया अवतार देखने को मिल रहा है. आप इसे 1 मार्च से जी5 पर देख पाएंगे. फिल्म ईगल 2 मार्च से ईटीवी विन पर स्ट्रीम हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >