Naatu Naatu के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित करना चाहते थे सुसाइड, एक उधार की साइकिल ने फिर ऐसे बचाई थी जान

आज दुनिया जिस नाटु-नाटु गाने पर नाच रही है, उसके कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित कभी आत्महत्या करने वाले थे. प्रेम रक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था, मैंने 1000 से अधिक गाने किए हैं लेकिन वे गाने कभी ऑस्कर में नहीं गए. इस फिल्म (आरआरआर) की वजह से वहां गया, नहीं तो, मैं वहां जाने की कल्पना नहीं कर सकता.

आरआरआर के नाटु-नाटु गाने ने ऑस्कर में भारत का परचम लहरा दिया है. नाटु-नाटु गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिलने पर सेलेब्स से लेकर कई बड़े नेता बधाई दे रहे है. ये गाना जूनियर एनटीआर और राम चरण पर फिल्माया गया है और इसे प्रेम रक्षित ने कोरियोग्राफ किया था. सॉन्ग का हर स्टेप काफी कमाल का है और इसे कोरियोग्राफ करने में प्रेम ने काफी मेहनत की थी. लेकिन क्या आप जानते है प्रेम कभी सुसाइड करने वाले थे.

नाटु-नाटु के कोरियोग्राफर

आज दुनिया जिस नाटु-नाटु गाने पर नाच रही है, उसके कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित कभी आत्महत्या करने वाले थे. प्रेम रक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था, मैंने 1000 से अधिक गाने किए हैं लेकिन वे गाने कभी ऑस्कर में नहीं गए. इस फिल्म (आरआरआर) की वजह से वहां गया, अन्यथा, मैं वहां जाने की कल्पना नहीं कर सकता. ऐसा इसलिए है क्योंकि आरआरआर इतना अच्छा है और जिस तरह से इसे प्रस्तुत किया गया है. मैं राजामौली सर का बहुत आभारी हूं. यह उनकी दृष्टि और उनकी कड़ी मेहनत है.

रक्षित करना चाहते थे सुसाइड

प्रेम रक्षित का परिवार एक समय बहुत संपन्न हुआ करता था. उनके पिता हीरों के व्यापारी थे, लेकिन उनके पिता को अपने पारिवारिक कारोबार से अलग होना पड़ा. जिसके बाद उनके पिता फिल्मों में नृत्य निर्देशक के तौर पर काम करने लगे, जबकि प्रेम रक्षित एक दर्जी की दुकान पर काम करने लगे थे. प्रेम ने बताया था कि, परिवार की तंगहाली से परेशान होकर उन्होंने एक बार तो आत्महत्या करने तक का मन बना लिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि अगर वह जान दे देंगे तो फेडरेशन अपने नियम के अनुसार उनके परिवार को 50 हजार रुपये देगी, जिससे उसे काफी मदद मिलेगी.

Also Read: Oscar Awards: नाटु-नाटु के कंपोजर एमएम कीरावनी के भाषण की क्यों हो रही चर्चा? ऑस्कर के स्टेज पर कही बड़ी बात
इस वजह से रक्षित ने नहीं किया सुसाइड

रक्षित बताते हैं कि वह आत्महत्या का मन बनाकर किसी से साइकिल उधार लेकर चेन्नई के मरीना बीच की तरफ चल पड़े, लेकिन वहां पहुंचकर ख्याल आया कि जिसकी साइकिल लेकर आए हैं, वह उनके परिवार से अपनी साइकिल मांगने आएगा तो क्या होगा? जिसके बाद वो साइकिल लेकर घर पहुंचे तो उनके पिता ने बताया कि उन्हें एक फिल्म में बैंकग्राउंड डांसर के तौर पर काम मिल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >