आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सितारों के साथ नजर आने वाले ओरी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्या है? उन्होंने खुलासा किया कि वह ब्रांड डील्स, सोशल मीडिया प्रमोशन के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं.

सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती है कि आखिर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी करते क्या हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या है. कई इंटरव्यू और टॉक शो में उनसे यह सवाल पूछा जा चुका है, लेकिन वह हमेशा घुमा-फिराकर जवाब देते नजर आए. अब हाल ही में उन्होंने पहली बार खुलकर बताया है कि वह कैसे पैसे कमाते हैं.

एक रील से कमाए 76 लाख रुपये

हाल ही में ओरी ने पॉडकास्ट “लर्न बाय केके क्रिएट” में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अपनी कमाई के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर की. ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया डील्स पर बात करते हुए ओरी ने कहा, “पिछले महीने मैंने सिर्फ एक डील से 76 लाख रुपये कमाए थे. मतलब सिर्फ एक रील से.”

निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लेते हैं लाखों रुपये

ओरी ने बताया कि उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा निजी कार्यक्रमों में शामिल होने से आता है. इस बारे में ओरी ने कहा, “15 से 25 लाख रुपये देकर आप मुझे लंच पर बुला सकते हैं, डिनर पर बुला सकते हैं. मैं आपकी शादी में आ सकता हूं, जन्मदिन की पार्टी में आ सकता हूं. मैं ऐसे भाषण दूंगा जैसे हम बचपन के दोस्त हो. मैं आपके साथ समय बिताऊंगा, आपके माता-पिता के साथ भी बैठूंगा और जिस तरह का अनुभव आप चाहते हैं, वह दूंगा. यह एक ऐसा अनुभव है जिसे खरीदा जा सकता है.”

अपने सिग्नेचर पोज को लेकर भी की बात

पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने अपने मशहूर सिग्नेचर पोज का भी जिक्र किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में सिर्फ दो लोग ऐसे हैं जो अपने पोज के लिए पहचाने जाते हैं- एक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दूसरे खुद ओरी. वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनके पैसों का मैनेज कौन करता है, तो उन्होंने बताया कि आज भी उनके माता-पिता ही उनकी कमाई संभालते हैं.

कौन हैं ओरी?

ओरहान अवात्रामणि, जिन्हें लोग ओरी के नाम से जानते हैं, सोशल मीडिया की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर बॉलीवुड सितारों के साथ पार्टियों, छुट्टियों और बड़े आयोजनों में नजर आते हैं. ओरी को अक्सर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और कई अन्य स्टार किड्स के साथ देखा जाता है. उनकी पहचान उनके खास पोज से भी जुड़ी हुई है, जिसमें वह फोटो खिंचवाते समय सामने वाले व्यक्ति के सीने पर हाथ रखते हैं.

यह भी पढ़ें- 25 साल बाद सनी देओल ने खोला ‘गदर’ की कामयाबी का राज, इस सीन को आज तक नहीं भूल पाए तारा सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >