Nayak 2 में अनिल कपूर की वापसी से मचेगा बवाल, को-प्रोड्यूसर ने लगाई मुहर, एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन भी संभालेंगे

Nayak 2: अनिल कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है. प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने कंफर्म कर दिया कि वह और अनिल मिलकर नायक 2 बनाने जा रहे हैं. पहले पार्ट में रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी ने अहम किरदार निभाया था. अब देखना होगा कि दूसरे पार्ट में रानी होती है या नहीं.

Nayak 2: अनिल कपूर स्टारर फिल्म नायक: द रियल हीरो दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. फिल्म की कहानी और अनिल की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया था. फिल्म का हिस्सा रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी भी थे. साल 2001 में ये पॉलिटिकल ड्रामा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. काफी समय से फैंस नायक 2 का इंतजार कर रहे थे और अब उनके लिए गुड न्यूज है. अब सुनने में आ रहा कि फिल्ममेकर दीपक मुकुट के पास फिल्म का कॉपीराइट था उन्होंने नायक 2 को लेकर कंफर्म कर दिया है. वह एक्टर के साथ मिलकर फिल्म प्रोड्यूस करेंगे. इस मूवी में अनिल एक्टिंग भी करेंगे.

नायक: द रियल हीरो का आ रहा सीक्वल

नायक: द रियल हीरो के राइट्स प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के पास है. हालांकि फिल्म को एएस रत्नम ने प्रोड्यूस किया था, लेकिन बाद में इसके राइट्स दीपक के पास आ गए थे. हिंदुस्तान टाइम्स ने दीपक से पूछा कि क्या अनिल कपूर ने उनसे राइट्स खरीद लिए हैं, तो इसपर दीपक ने जवाब दिया कि “वह और मैं मिलकर फिल्म बना रहे हैं. अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि कई बातचीत चल रही हैं. हां सीक्वल बन रहा है और हम लोग मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.”

अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट के लिए हैं काफी उत्साहित

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “ अनिल कपूर इतने सालों में फिल्म के लिए मिले प्यार से पूरी तरह वाकिफ हैं और उनका मानना ​​है कि नायक के सब्जेक्ट में दूसरे पार्ट के लिए जबरदस्त पोटेंशियल है.”

नायक: द रियल हीरो की कहानी

नायक: द रियल हीरो की कहानी काफी दिलचस्प है. बलराज चौहान एक भ्रष्ट सीएम रहते हैं और उनका सामना शिवाजी राव गायकवाड़ से होती है. शिवाजी एक लाइव न्यूजरूम डिबेट में बलराज चौहान का सच सबके सामने लाने की कोशिश करता है. इस दौरान सीएम उसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का चैलेंज देता है. जिसके बाद कहानी में असली ट्विस्ट आता है.

यह भी पढ़ें Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों के सामने दिल से धन्यवाद देते हुए अपना सिर झुकाती हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >