National Film Awards 2026: दिल्ली से बाहर क्यों गया नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स? अश्विनी वैष्णव ने किया खुलासा, हर साल बदलेगा वेन्यू

इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली की जगह केवड़िया में हो रहा है. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भविष्य में समारोह देश के अलग-अलग प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आयोजित करने की योजना है.

National Film Awards 2026 : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह इस बार अपने पारंपरिक आयोजन स्थल दिल्ली से बाहर हो रहा है. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में किया जा रहा है. समारोह में शामिल होने पहुंचीं अभिनेत्री और जूरी सदस्य गोपी देसाई ने भी आयोजन की नई जगह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

केवड़िया में समारोह होने पर गोपी देसाई ने क्या कहा?

गोपी देसाई वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के आयोजन स्थल में बदलाव को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि जब पहली बार पता चला कि समारोह दिल्ली में नहीं बल्कि किसी दूसरी जगह होने वाला है, तो उन्हें थोड़ा अलग लगा. इसके बाद जब उन्हें पता चला कि आयोजन केवड़िया में होगा, तो उन्हें यह अच्छा लगा. गोपी देसाई ने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में समारोह अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जा सकता है. उन्होंने कश्मीर, दक्षिण भारत और तिरुवनंतपुरम जैसे स्थानों का उदाहरण दिया.

अश्विनी वैष्णव ने बताया क्या है नया प्लान?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के नए आयोजन स्थल को लेकर बड़ा प्लान बताया. उनके मुताबिक, इस बार समारोह एकता नगर में आयोजित किया जा रहा है और आगे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इसे आयोजित करने की पहल की गई है.उन्होंने कहा कि पहले समारोह एक कॉन्फ्रेंस रूम तक सीमित रहता था, लेकिन अब इसे पर्यटन स्थलों तक ले जाने का उद्देश्य है. इससे इन जगहों को भी पर्यटन के लिहाज से फायदा मिलने की उम्मीद है.

हर राज्य से मांगे जाएंगे पर्यटन स्थलों के नाम

अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, आने वाले समारोहों के लिए सभी राज्यों से उनके प्रमुख पर्यटन स्थल का नाम बताने को कहा जाएगा. राज्यों को यह भी बताना होगा कि उस पर्यटन स्थल पर किस तरह का निवेश और विकास कार्य किया गया है या आगे किया जाएगा. अगर किसी राज्य का पर्यटन स्थल चयनित होता है, तो भविष्य में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह वहीं आयोजित किया जा सकता है.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को मिलेगा नया फॉर्मेट?

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर समारोह आयोजित करने से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एक नया फॉर्मेट सामने आएगा. उन्होंने यह भी बताया कि ये पुरस्कार फिल्म जगत के कलाकारों, सिनेमैटोग्राफर्स और कैमरा प्रोफेशनल्स समेत इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग लोगों को एक साथ जोड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: 72nd National Film Awards: दिल्ली से बाहर पहली बार होगा नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन, जानें कब और कहां देखें लाइव

ये भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड से पहले कार्तिक आर्यन का 'गुजराती स्वैग', स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर दिखा जलवा, फिर जमकर उड़ाए थेपले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >