Nagin फ्लोर पर जाने के लिए तैयार, निर्माता निखिल द्विवेदी ने दिया बड़ा अपडेट

Nagin: स्त्री 2 की सुपर सफलता के बाद श्रद्धा कपूर जल्द ही नागिन फिल्म में नजर आने वाली हैं. अब निर्माता निखिल द्विवेदी ने हिंट दिया है कि मूवी फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है.

Nagin: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने साल 2024 में स्त्री 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. हॉरर कॉमेडी ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अब अभिनेत्री नागिन फिल्म में नजर आने वाली हैं. निर्माता निखिल द्विवेदी ने मकर संक्रांति 2025 के अवसर पर स्क्रिप्ट की एक झलक पेश करके बड़ा अपडेट शेयर किया है.

श्रद्धा कपूर की नागिन फ्लोर पर जाने के लिए है तैयार

निखिल द्विवेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्क्रिप्ट की एक तस्वीर शेयर की. इसमें लिखा था, “नागिन: प्यार और बलिदान की एक महाकाव्य कहानी.” स्क्रिप्ट में आगे लिखा है, “SAFFRON मैजिकवर्क्स की ओर से निर्मित और विकसित.” वहीं पेज के आसपास कुछ गेंदे के फूल भी थे. फोटो के कैप्शन में निखिल ने लिखा, “मकर संक्रांति और फाइनली…” उनके पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि नागिन फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है.

नागिन फिल्म को लेकर क्या बोली थी श्रद्धा कपूर

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में निखिल द्विवेदी ने खुलासा किया था कि श्रद्धा कपूर नागिन की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित थीं. इसके अलावा 2020 में श्रद्धा कपूर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नागिन की भूमिका निभाने के बारे में अपनी भावनाओं को शेयर किया. उन्होंने लिखा, ”स्क्रीन पर नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. मैं श्रीदेवी मैम की नगीना और निगाहें को देखकर बड़ी हुई हूं और हमेशा एक ऐसा किरदार निभाना चाहती थी.”

नागिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर क्या बोले थे निखिल द्विवेदी

निखिल द्विवेदी ने नागिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुलासा किया था कि इसमें लीड रोल के लिए श्रद्धा हमेशा से मेरी पहली पसंद थीं. उन्होंने कहा, ”एकमात्र व्यक्ति जिसके बारे में मैंने इस मूवी को लेकर सोचा था वह श्रद्धा थी, क्योंकि मुझे लगता है कि वह उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक है जिनके पास कई क्वॉलिटी है और वह हर शेड्स काफी अच्छे से निभा सकती हैं.” श्रद्धा कपूर आखिरी बार हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >