Must Watch South Indian Thriller Films: थ्रिलर फिल्मों के मामले में हिंदी फिल्मों की बाप हैं ये साउथ की मूवीज

Must Watch South Indian Thriller Films: हिंदी फिल्मों को देखकर हो चुके हैं बोर तो हो जाइए तैयार. क्योंकि आज हम आपको रोमांच और थ्रिल का सफर इन फिल्मों के जरिए करवाएंगे.

Must Watch South Indian Thriller Films: दक्षिण भारत की फिल्मों की कहानी और उनके किरदार, दोनों ही लाजवाब होते हैं. अक्सर लोग हिंदी फिल्मों से ज्यादा साउथ इंडियन फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी हिंदी फिल्मों से हो चुके हैं बोर और नई फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ साउथ फिल्मों के नाम बताएंगे जिसमें एक्शन और थ्रिलर कूट-कूट कर भरा है.

मंजुम्मेल बॉयज (Manjummel Boys)

एडवेंचर और थ्रिल से भरपूर है, मंजुम्मेल बॉयज. इस फिल्म का निर्देशन चिदंबरम एस पोडुवल ने किया है. फिल्म की कमाई बॉक्सऑफिस पर काफी तगड़ी रही, जिससे मालूम पड़ता है कि दर्शकों को यह फिल्म वाकई बहुत पसंद आई है. यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मलयालम फिल्म है. इसे देखने के लिए आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर जा सकते हैं.

Also Read Best South Indian Movies Of All Time : साउथ की ये 5 सुपरहिट फिल्में, देखकर बोल पड़ेंगे क्या बवाल चीज है

ब्रह्मयुगम (Bramayugam)

ब्रह्मायुगम साल 2024 की ब्लैक एंड व्हाइट हॉरर थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का निर्देशन राहुल सदासिवन ने किया है. ब्रह्मयुगम के मुख्य कलाकार ममूटी और अमालडा लिज है. इस फिल्म के रहस्य और रोमांच का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. इसे आप सोनी लिव पर जाकर देख सकते हैं.

इरूल (Irul)

साल 2022 की थ्रिलर मिस्ट्री मलयालम फिल्म इरुल नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर उपलब्ध है. इस फिल्म का निर्देशन नसीफ यूसुफ ने किया है. इसकी कहानी अर्चना और एलेक्स की है, जो एक रोड ट्रिपल निकलते हैं लेकिन उनकी गाड़ी के खराब होने की वजह से उन्हें पास के गांव में ठहरते हैं. हालांकि कहानी में रोमांस तब आना शुरू होता है, जब उसे मकान का मालिक कुछ अजीब बर्ताव करना शुरू कर देता है.

कंतारा (Kantara)

कंतारा साल 2022 की एक कन्नड एक्शन थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म अमेजॉन प्राइम ओर नेटफ्लिक्स दोनों पर उपलब्ध है. बचपन का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है. इस फिल्म की कहानी दक्षिण कन्नड की पौराणिक कथाओं पर आधारित है. जहां लोग भूतकोला त्यौहार पर पंजुरली देव की पूजा करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >