Munna Bhai MBBS के लिए संजय दत्त-ग्रेसी सिंह नहीं, देवदास के ये एक्टर्स थे राजकुमार हिरानी की पहली पसंद

Munna Bhai MBBS फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. यह डायरेक्टर की पहली फिल्म थी. इस फिल्म में संजय दत्त और ग्रेसी सिंह के अलावा जिम्मी शेरगिल भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.

Munna Bhai MBBS: राजकुमार हिरानी की निर्देशित पहली फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने जहां एक तरफ दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट किया. वहीं, दूसरी तरफ इस फिल्म से हमें जिंदगी के कई सबक सीखने को मिले. मुन्ना भाई एमबीबीएस में संजय दत्त और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी की पहली पसंद संजय दत्त और ग्रेसी सिंह नहीं बल्कि देवदास के एक्टर्स थे. अगर नहीं तो आइए बताते हैं इस किस्से के बारे में पूरी बात.

राजकुमार हिरानी शाहरुख खान को करना चाहते थे साइन

मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए राजकुमार हिरानी पहले देवदास एक्टर्स शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करने वाले थे. इसका खुलासा खुद डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में किया था. राजकुमार हिरानी ने फिल्म को लेकर शाहरुख खान से मुलाकात पर कहा कि, “मैं शाहरुख से मिलने आया था और वह शूटिंग में बिजी थे. उन्होंने मुझसे कहा छोड़ दे स्क्रिप्ट में पढ़ लूंगा. जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो उसके बाद कॉल आया. उन्होंने ऐश्वर्या को भी कॉल करके स्टोरी बता दी थी और मुझे मिलने के लिए बुलाया था. मैं बहुत खुश था.”

Also Read: Shahrukh Khan के बाद ‘मुफासा: द लायन किंग’ में डबिंग के लिए इस साउथ सुपरस्टार ने ली एंट्री, कहा “मैंने हमेशा डिज्नी की…”

Also Read: Rajkumar Hirani ने सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों को जागरूक करने के साथ दिया जबरदस्त एंटरटेनमेंट

इस वजह से शाहरुख खान हुए फिल्म से ड्रॉप

मुन्ना भाई एमबीबीएस में काम न करने के बारे में शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने कहा था कि, “मुझे उसे समय स्पाइनल चोट लग गई थी. मैं लंदन ऑपरेशन के लिए चला गया था. कुछ मालूम नहीं था कब होगी. राजू पहली बार फिल्म बना रहे थे और देवदास की शूटिंग कर रहा था जब मैं फिल्म साइन की थी. उसके बाद विनोद और राजू ने लंदन में मुझे फोन करके पूछ यार तुझे अब चोट लग गई है क्या करेंगे. तब राजू इतना बड़ा नाम नहीं था. उनकी तो पहली फिल्म थी छोटी सी फिल्म बना रहे थे. स्वीट से फिल्म बना रहे थे. शायद रुकना उनके लिए मुश्किल था स्टार के लिए वेट करना. तो बड़े स्वीटली उन्होंने मुझे कहा कि शाहरुख अगर आपको बुरा ना लगे तो हम किसी और को कास्ट कर लें. और ऐसे फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की जगह संजय दत्त और ग्रेसी सिंह ने एंट्री ली. साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >