Mukul Dev का आखिरी वीडियो कर देगा भावुक, हंसते-खिलखिलाते चेहरे से नजरें नहीं हटेंगी

सन ऑफ सरदार फेम एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया. भाई राहुल देव ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली. एक्टर विंदू दारा सिंह ने उनका अनसीन वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों हंसी मजाक करते दिखे. फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

सन ऑफ सरदार फेम एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया. मुकुल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया था. उनके निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं. उनके भाई और एक्टर राहुल देव ने एक आधिकारिक बयान जारी किया कि मुकुल का निधन दिल्ली में शांतिपूर्वक हो गया. साथ ही बताया कि वह अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए. इस बीच मुकुल के करीबी दोस्त विंदू दारा सिंह ने अपने एक्स पर एक्टर का अनसीन वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दोनों विंदू उनसे कहते है कि यार तू कोल्ड ड्रिंक पी-पीकर मोटा हाता जा रहा है. इसपर मुकुल उनसे कहते है कि तू आइस क्रीम खा खाकर ठंड़ा क्यों नहीं होता. दोनों वीडियो में खूब हंसते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विंदू दारा सिंह ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि मेरे भाई मुकुल देव, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे. आपके साथ बिताया गया समय हमेशा यादगार रहेगा.’सन ऑफ सरदार 2′ आपकी आखिरी फिल्म होगी, जहां आप लोगों को हंसाएंगे और खुशियां बांटेंगे. लोग आपकी कॉमेडी देखकर हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें Mukul Dev Death Reason: मुकुल देव की मौत की वजह पर करीबी दोस्त ने किया खुलासा, कहा- अकेलेपन से जूझ रहा था, खूब पीता था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >