Mukul Dev Last Video: लंबे बाल, दाढ़ी और थकान भरा चेहरा… ऐसी थी मुकुल देव की अंतिम झलक

Mukul Dev Last Video: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का निधन फैंस को झकझोर गया है. अब सामने आए उनके वायरल वीडियो में वे थके हुए और बदले लुक में नजर आ रहे हैं, जिसने सभी को भावुक कर दिया है. फैंस इसे उनकी अंतिम झलक मान रहे हैं.

Mukul Dev Last Video: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का हाल ही में 54 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में गहरा शोक है. दरअसल, अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई मुकुल, लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और निधन से पहले आईसीयू में भर्ती थे. इस दुखद खबर के बीच, सोशल मीडिया पर मुकुल देव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ट्रेनर के साथ रनिंग करते नजर आते हैं. वीडियो में मुकुल काले कुर्ता-पायजामा में दिखाई देते हैं, उनके बाल लंबे, चेहरा थका हुआ और वजन भी बढ़ा हुआ दिखता. दौड़ने के कुछ ही पलों बाद वे थककर रुक जाते हैं.

अब इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद भावुक हो गए हैं. कई यूजर्स इसे उनकी गिरती तबीयत की वजह मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने उनके बदले लुक को डिप्रेशन से जोड़ा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हेल्थ इज वेल्थ”, तो वहीं, कोई सवाल कर रहा है “आखिर उन्हें हुआ क्या था?”

यह भी पढ़े: Thudaram OTT Release: ‘एल 2 एम्पुरान’ के बाद 200 करोड़ी ‘थुडारम’ ओटीटी पर, पढ़े कब और कहां करें स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >