Mufasa The Lion King Day 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर गूंजी मुफासा की दहाड़, इतना रहा डे 2 कलेक्शन

Mufasa The Lion King Day 2 Collection: मुफासा: द लायन किंग के डे 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. इसके हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

Mufasa The Lion King Day 2 Collection: वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की नई फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर अपनी एक जगह बना ली है. अब डे 2 का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी ऑडियंस के साथ-साथ तेलुगु और तमिल ऑडियंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म का डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

मुफासा: द लायन किंग डे 2 कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मुफासा: द लायन किंग ने दूसरे दिन 13.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अंग्रेजी वर्जन में 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार दिया. वहीं, हिंदी वर्जन ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि, तेलुगू और तमिल वर्जन ने क्रमशः 2 करोड़ रुपये और 1.7 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म ने दूसरे दिन 13.70 का नेट कलेक्शन किया है. मुफासा: द लायन किंग के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रूपए का कारोबार किया था, जिसके बाद अब तक दो दिनों में फिल्म ने 22.50 करोड़ कमाए हैं.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शाहरुख खान का चला जादू

मुफासा: द लायन किंग कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हुआ है. इसके हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है. तो वहीं, इसके तेलुगु वर्जन की आवाज महेश बाबू बने हैं. हिंदी वर्जन की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख के अलावा उनके दोनों बेटों अब्रहाम और आर्यन खान ने भी अपनी आवाज दी है, जो दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है. इनके अलावा हिंदी वर्जन में संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े ने अपनी आवाज दी है.

Also Read: Box Office Report: विजय सेतुपति की विदुथलाई 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, 2 दिनों में की इतने करोड़ की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >