Mrs Trailer: मंच से किचन तक का सफर, सान्या मल्होत्रा की ‘मिसेज’ में सिमटी हर औरत के अस्तित्व की कहानी

Mrs Trailer: सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें शादी के बाद एक लड़की की जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है. यह फिल्म 7 फरवरी को जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Mrs Trailer: सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में एक लड़की के हाउसवाइफ बनने तक के सागर को दिखाया गया है कि कैसे वह अपने सपनो को छोड़कर किचन की चार दीवारी में कैद हो जाती है. यह ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और लगातार तारीफे बटोर रहा है. इस दिल छू लेने वाली फिल्म का निर्देशन आरती कादव कर रहे हैं और जियो स्टूडियो इसे रीप्रेजेंट कर रहे हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेफॉर्म जी5 पर 7 फरवरी, 2025 को स्ट्रीम होगी. ऐसे में आइए इस ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें ‘मिसेज’ का ट्रेलर-

‘मिसेज’ का ट्रेलर रिलीज

सान्या मल्होत्रा की ‘मिसेज’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें प्यार, गुस्सा और इमोशन का शानदार तालमेल है. इस ट्रेलर की शुरुआत में सान्या मल्होत्रा को लड़के वाले देखने आते हैं और फिर पहली मुलाकात में दोनों को रिश्ता मंजूर हो जाता है. इसके बाद जब शादी हो जाती है तब होती है इस फिल्म के अलसी कहानी की शुरुआत यानी ‘मिसेज’. शादी के बाद ऋचा बनी सान्या की पूरी दुनिया बदल जाती है. वह घर के काम-काज में ही व्यस्त रहती है और अपने ससुराल वालों को खुश करने की हर मुकीम कोशिश करती है. इस बीच डांसर बनने का उसका सपना अधूरा रह जाता है क्योंकि उसके सांस-ससुर शादी के बाद काम करने से मना कर देते हैं और उसका पति भी सपोर्ट नहीं करता है. इसके बाद ट्रेलर खत्म हो जाता है. कुल मिलाकर इस ट्रेलर को देख आपको गुस्सा, चिढ़ और तरस सब आएगा.

अपने किरदार पर क्या बोलीं सान्या

सान्या मल्होत्रा ने अपने किरदार ऋचा के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरे किरदार की यात्रा शांत लचीलापन की है, क्योंकि वह व्यंजन बनाने से लेकर फिर से बड़े सपने देखने तक जाती है. यह किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाने के लिए एक पुरस्कृत चुनौती रही है जो दिनचर्या से मुक्त होने और अपनी आवाज खोजने की हिम्मत करता है.”

यह भी पढ़े: आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, फोटो शेयर कर बताया सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >