धमाल 4 से लेकर I, Nobody तक, इस हफ्ते एक ही दिन रिलीज होगी 6 फिल्में, अजय देवगन को मिलेगा कड़ी टक्कर

10 जुलाई को थिएटर्स में 6 फिल्में रिलीज हो रही हैं. अजय देवगन की ‘धमाल 4’ कॉमेडी का तड़का लगाएगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘I, Nobody’ दमदार थ्रिलर लेकर आ रही है. पूरी लिस्ट यहां देखिए.

Movies Releasing This Week: सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाला हफ्ता काफी शानदार रहने वाला है. कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी. अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ से लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन की दमदार थ्रिलर ‘I, Nobody’ तक, दर्शकों को हर जॉनर का मनोरंजन मिलने वाला है. अगर आप भी इस वीकेंड थिएटर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यहां पूरी रिलीज लिस्ट जरूर देख लें.

Dhamaal 4

रिलीज डेट: 10 जुलाई

अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज मानी जा रही है. फिल्म में एक बार फिर पुराने अंदाज में कॉमेडी, गड़बड़ियां और खजाने की तलाश देखने को मिलेगी. फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी अजीबोगरीब परिस्थितियों में फंसे किरदार दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं.

I, Nobody

रिलीज डेट: 10 जुलाई

मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘I, Nobody’ एक इंटेंस एक्शन-थ्रिलर है. कहानी एक ऐसे साधारण इंसान की है जो अचानक एक बड़े अपराध के बीच फंस जाता है. सिस्टम उसे अपराधी मान लेता है और फिर शुरू होती है उसके बचने की जंग.

Lenin

रिलीज डेट: 10 जुलाई

अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोरसे स्टारर ‘लेनिन’ भी इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म परिवार के अंदर के संघर्ष, सत्ता की लड़ाई और टूटते रिश्तों पर आधारित है.

Idhayam Murali

रिलीज डेट: 10 जुलाई

तमिल फिल्म ‘इधायम मुरली’ में अथर्वा मुरली, प्रीति मुखुंधन, कायाडू लोहार और फहाद फासिल अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म को आकाश बास्करन ने लिखा और निर्देशित किया है. इमोशनल ड्रामा और रिश्तों की कहानी पर आधारित यह फिल्म युवाओं को पसंद आ सकती है.

Love Oh Love

रिलीज डेट: 10 जुलाई

पविश नारायण और नागा दुर्गा की फिल्म ‘लव ओह लव’ एक रोमांटिक ड्रामा है. कहानी ऐसे कपल की है जहां लड़के की नौकरी छूटने और कर्ज में डूबने के बाद रिश्ते की जिम्मेदारी लड़की संभालती है. फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप और जिम्मेदारियों को अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश करती है.

Uttejana: The Fire

रिलीज डेट: 10 जुलाई

तरुण खन्ना और उर्वशी चौधरी स्टारर ‘उत्तेजना: द फायर’ प्यार, ग्लैमर और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को दिखाती है. कहानी एक एक्ट्रेस और स्ट्रगल कर रहे एक्टर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां प्यार धीरे-धीरे खतरे में बदलने लगता है. फिल्म में सस्पेंस और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘धमाल 4’ बनेगी हिट, रिलीज से पहले ही रवि किशन की भविष्यवाणी, बोले- अब ‘धुरंधर’ के बाद कॉमेडी का दौर शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >