Movies Releasing In June: हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी के फिल्मों का बजेगा इस महीने डंका, ये जबरदस्त मूवीज होगी रिलीज

जून के महीने में कई बड़ी मूवीज रिलीज हो रही है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा. इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण से लेकर कार्तिक आर्यन की मूवी शामिल है.

जून के महीने में कई दमदार और दिलचस्प फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लिस्ट में कार्तिक आर्यन की फिल्म से लेकर हॉलीवुड की कुछ मूवीज भी शामिल है. आपको उनके बारे में बताते है.

Kalki

नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. मूवी फाइनली 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में दिखेंगे. इसके अलावा इसमें कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी हैं.

Chandu champion

कबीर खान द्वारा निर्देशित चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन ने अपना जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है. मूवी 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इन दिनों एक्टर फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है.

Maharaja

आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म महाराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है. मूवी में वो एक पत्रकार के रोल में दिखेंगे. फिल्म 1862 में सेट किया गया है. मूवी सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित है. ये सिनेमाघरों में नहीं बल्कि 14 जून को नेटफ्लिक्स रिलीज होगी.

Ishq vishk rebound

इश्क विश्क रिबाउंड में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन मुख्य किरदार में है. पश्मीना इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. ये मूवी आधुनिक प्रेम, रिश्तों और दोस्ती के आस-पास बुनी गई है. आप इसे 21 जून से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

Bad boys

बैड बॉयज: राइड ऑर डाई 7 जून को भारत भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इसे अंग्रेजी के आलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख पाए. मूवी में विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस है.

Inside out 2

इनसाइड आउट 2, 14 जून 2024 को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. डिज्नी और पिक्सर द्वारा निर्मित रिले की दुनिया में भावनाओं का एक नया सेट पेश करता है. ये फिल्म देखकर आपको कूब मजा आएगा.

Kartik aaryan के ट्रेनर ने चंदू चैंपियन में उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का बताया राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >