मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने हटाईं शादी की तस्वीरें, फिर डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं. इन चर्चाओं के बीच सूरज का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया, जबकि शादी और साथ की कई तस्वीरें पहले ही हटाई जा चुकी थी.

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों अलग होने की खबरें तेजी से फैल रही हैं. दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं, लेकिन अब उनके रिश्ते में तनाव की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन चर्चाओं के बीच सूरज का सोशल मीडिया अकाउंट अचानक गायब हो जाना लोगों के शक को और बढ़ा रहा है.

सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब

सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें सामने आने के बाद लोगों ने गौर किया कि सूरज नांबियार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मौनी रॉय के साथ शादी की तस्वीरें हटा दी थी. इतना ही नहीं दोनों की साथ वाली कई तस्वीरें भी प्रोफाइल से गायब दिखी. बाद में जब यूजर्स ने सूरज का प्रोफाइल चेक किया तो अकाउंट पूरी तरह डिलीट या डीएक्टिवेट नजर आया. स्क्रीन पर माफ कीजिए यह पेज उपलब्ध नहीं है मैसेज दिखाई देने लगा.

एयरपोर्ट वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की आखिरी पब्लिक अपीयरेंस इस साल जनवरी में नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में हुई थी. मौनी ने उस समय शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, लेकिन बाद में उन्होंने वह पोस्ट आर्काइव कर दी. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना एयरपोर्ट वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब दोनों उदयपुर से शादी अटेंड कर मुंबई लौट रहे थे. उनके साथ दिशा पटानी भी मौजूद थी. वीडियो में देखा गया कि मौनी पैपराजी के सामने सूरज के साथ पोज देने से बचती नजर आई. वह अलग चल रही थीं, जबकि सूरज दिशा पाटनी के साथ दिखाई दिए. पैपराजी जब मौनी की तस्वीरें लेने लगे तो मौनी थोड़ी परेशान नजर आई.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ की कमाई 13वें दिन पहुंची कहां तक? रांची में इन थिएटर्स में चल रहे हैं शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >