सुकेश चंद्रशेखर केस में तिहाड़ जेल ले जाई गई थी निक्की तम्बोली और सोफिया सिंह, पुलिस ने कही बड़ी बात

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है. सुकेश से निक्की तंबोली और सोफिया सिंह तिहाड़ जेल मिलने गई थी. पुलिस ने बताया कि दोनों एक्ट्रेसेस को जेल ले जाया गया. इस दौरान ‘नाट्य रूपांतरण' के जरिए पुलिस टीम ने इस बारे में जानने का प्रयास किया.

Money Laundering Case: दिल्ली पुलिस की टीम 200 करोड़ रुपये की वसूली मामले की जांच के सिलसिले में दो अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से हुई उनकी कथित मुलाकात के पहलुओं के बारे में जानने के लिए तिहाड़ जेल ले गई. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम अभिनेत्री निक्की तंबोली और सोफिया सिंह को ठग से उनकी कथित मुलाकात के विवरण जानने के लिए तिहाड़ केंद्रीय कारागार की जेल संख्या एक में ले गई.

पुलिस ने कही ये बात

इस दौरान ‘नाट्य रूपांतरण’ के जरिए पुलिस टीम ने इस बारे में जानने का प्रयास किया. अधिकारियों ने कहा कि सुकेश जब से जेल में बंद है, तब से जेल अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया है, जिन्हें वह जेलकर्मियों के सहयोग से अंजाम दे रहा है. सुकेश पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत विभिन्न लोगों को ठगने का आरोप है. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस टीम अब तक बॉलीवुड अभिनेताओं जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के साथ पूर्व टीवी एंकर पिंकी ईरानी और स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से पूछताछ कर चुकी है.

जानें कौन है निक्की और सोफिया

अधिकारियों ने कहा कि तंबोली कई रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं, जबकि सोफिया सिंह हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं. विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र यादव ने कहा, ‘‘हम इस मामले में गहन जांच कर रहे हैं. यही वजह है कि हमने सुकेश से अभिनेत्रियों की मुलाकात के दृश्य का नाटकीय रूपांतरण किया है.” उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें यह समझने में मदद मिली है कि यह धोखाधड़ी कैसे की गई. इससे हमें अभियोजन में सहायता मिलेगी.’

Also Read: Jacqueline Fernandez Bail: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज को राहत, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
जैकलीन फर्नांडिज को मिली अंतरिम जमानत

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को सोमवार को अंतरिम जमानत दे दी. अदालत ने अभिनेत्री की नियमित जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब भी मांगा है. फर्नांडिज ने ‘‘खुद के परिस्थितियों का शिकार होने” का दावा किया. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने फर्नांडिज को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर राहत देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तारीख तय की.(भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >