Mirai Worldwide Box Office: वर्ल्डवाइड तेजा सज्जा की फिल्म का धमाका, 4 दिन में 100 करोड़ क्लब के पहुंची करीब

Mirai Worldwide Box Office: कार्तिक गट्टामनेनी की फिल्म ‘मिराय’ ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 51.24 करोड़ का नेट कलेक्शन करते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

Mirai Worldwide Box Office: फिल्म ‘मिराय’ ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. शुक्रवार, 12 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये की कमाई कर दमदार शुरुआत की. अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड कैसा प्रदर्शन किया, आइए बताते हैं.

मिराय का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Mirai Worldwide Box Office Collection)

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिराय’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 4 दिनों में 59.95 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 51 करोड़ हो गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड यह 80 करोड़ तक पहुंची है. इस तरह यह फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब जा रही है.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन (India Net Box Office Collection)

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है.

  • पहले दिन: 13 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन: 15 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन: 16.6 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन: 5.96 करोड़ रुपये

इन चार दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 51.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी ‘मिराय’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

फिल्म की कहानी क्या है?

कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी ‘मिराय’ में मांचू मनोज, रितिका नायक और जयराम जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी नौ ग्रंथों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें सम्राट अशोक ने अलग-अलग योद्धाओं को सौंपा था. कहा जाता है कि इन ग्रंथों में वह शक्ति है, जो किसी इंसान को देवता में बदल सकती है.

यह भी पढ़े: Aneet Padda Next Film: ‘सैयारा’ की सीधी-साधी वाणी नई फिल्म में निभाएंगी ये दमदार किरदार, फिल्म की कहानी भी चौंकाने वाली

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘मिराय’, ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ या ‘लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा’? बॉक्स ऑफिस पर कौन फिसड्डी, कौन अव्वल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >