Amitabh Bachchan KBC Shooting: मेगास्टार और बॉलीवुड के शेहशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शूटिंग के लिए लगातार 24 घंटे तक काम किया. उन्होंने इस अनुभव को चुनौतीपूर्ण, लेकिन यादगार बताया.
What Amitabh Bachchan Said: क्या कहा अमिताभ बच्चन ने
अपने ब्लॉग में 83 वर्षीय अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह तय समय पर काम पूरा नहीं करते, तो उनकी "नौकरी भी जा सकती थी." उन्होंने बताया कि पहले दिन सुबह 7 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 7 बजे तक लगातार शूटिंग की. उन्होंने कहा कि यह काम बेहद जरूरी था, इसलिए इसे किसी भी हाल में टाला नहीं जा सकता था.
उन्होंने लिखा,
"आखिरकार समय मिल गया. आज सुबह 7 बजे काम खत्म हुआ, जो कल सुबह 7 बजे शुरू हुआ था. यह काम समय पर पूरा करना बहुत जरूरी था, इसलिए इसे पूरा किया."
Fans and Daily Blogs Make me Happy: फैंस और रोजाना ब्लॉग से होती हैं खुशी
अमिताभ ने कहा कि काम खत्म होने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा खुशी अपने रोजाना के ब्लॉग और अपने फैंस से फिर से जुड़कर होती हैं. उन्होंने आगे लिखा,
"अब ब्लॉग और Ef के साथ अपने रोज के रूटीन में वापस आकर अच्छा लग रहा है. अब थोड़ा आराम करूंगा, कुछ खाऊंगा-पीऊंगा और थोड़ी देर सोऊंगा, क्योंकि 6 अगस्त को फिर सुबह जल्दी काम पर जाना है."
Can't Miss this Work-Amitabh Bachchan इस काम को किसी भी हाल में मिस नहीं कर सकता
बिग बी ने बताया की कि 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के नए सीजन की पहली टेलीकास्ट की तारीख का ऐलान हो चुका है और वह इस काम को किसी भी हाल में मिस नहीं कर सकते.
उन्होंने लिखा, "KBC के पहले एपिसोड की तारीख तय हो गई है. अगर मैं यह काम नहीं करता, तो मेरी जगह किसी और को लिया जा सकता है. इसलिए जो जरूरी है, वही कर रहा हूं."
Soon to be Premiere: "KBC का जल्द होगा प्रीमियर
83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का काम का शेड्यूल काफी व्यस्त है. 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है. यह शो 10 अगस्त 2026 से एयर होने वाला हैं. वह साल 2000 में शो की शुरुआत से ही इसके होस्ट हैं. सिर्फ तीसरे सीजन में उनकी जगह शाहरुख खान ने शो होस्ट किया था. अमिताभ बच्चन हमेशा अपने काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करते आए हैं. उम्र और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के बावजूद उन्होंने अपने काम के प्रति कभी लापरवाही नहीं दिखाई.
Amitabh Injured During Coolie Film: कुली के दौरान घायल हुए थे अमिताभ
बता दें कि 1982 में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे. इस हादसे के बाद उनकी कई सर्जरी हुईं. उन्होंने पहले बताया था कि इलाज के दौरान चढ़ाए गए संक्रमित खून की वजह से उन्हें हेपेटाइटिस हो गया था. इसके कारण अब उनका लिवर केवल 25 प्रतिशत ही काम करता है. अगस्त का महीना अमिताभ बच्चन की जिंदगी में खास महत्व रखता है. 2 अगस्त वही दिन है, जब डॉक्टरों ने उन्हें मौत के मुंह से वापस बचाया था. उस समय उन्हें कुछ देर के लिए क्लीनिकली मृत घोषित कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: 'देवियों और सज्जनों...' 1 अगस्त से फिर टीवी पर छाएंगे अमिताभ बच्चन, KBC 18 की वापसी
