9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला फिल्म ‘माइकल’ का जादू, कमाई में हुई जबरदस्त बढ़त

Michael Box Office Collection Day 9: पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 9 दिनों में 33 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

Michael Box Office Collection Day 9: पॉप की दुनिया के बादशाह माइकल जैक्सन की जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फिर भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हो रहा है. फिल्म देखने के लिए लोग अब भी भारी संख्या में थिएटर पहुंच रहे हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने नौवें दिन यानी शनिवार को बहुत अच्छी कमाई की है. फिल्म ने शनिवार को 4.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यह शुक्रवार यानी आठवें दिन की तुलना में काफी ज्यादा है.

अब तक कितनी हुई कुल कमाई?

अगर हम भारत में फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अब तक 33.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का कुल कारोबार 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 26 करोड़ रुपये कमाकर अपनी ताकत दिखा दी थी. जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, लग रहा है कि यह जल्द ही नए रिकॉर्ड बनाएगी.

फिल्म देखने के लिए उमड़ रही है भीड़

फिल्म ‘माइकल’ को देखने के लिए थिएटर में काफी भीड़ देखी जा रही है. शनिवार को शाम के समय शो में करीब 71 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं. लोग माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर उनके ‘किंग ऑफ पॉप’ बनने तक की कहानी को स्क्रीन पर देखना पसंद कर रहे हैं. खासकर जाफर जैक्सन की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म हमें माइकल जैक्सन की पूरी जिंदगी की सैर कराती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटे से शहर का लड़का पूरी दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बन गया. इसमें उनके संघर्ष, उनके पिता के साथ उनके रिश्ते और जानवरों के प्रति उनके प्यार को बहुत ही सुंदर तरीके से दिखाया गया है. हालांकि, कुछ जानकारों का कहना है कि फिल्म में उनके जीवन की कड़वी सच्चाई को थोड़ा कम दिखाया गया है, लेकिन फैंस से इस फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ ने दो दिनों में किया कितना बिजनेस? सामने आए आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >