Mastiii 4 में लड़कियों के बीच फंसे रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय-आफताब शिवदासानी, शुरू होगी शरारतों की कहानी, जानें कब होगी रिलीज

Mastiii 4: मस्ती 4 का नया पोस्टर सामने आ गया है, जो मजेदार है. पोस्टर में फिल्म के एक्टर्स रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी नजर आ रहे हैं. तीनों के चेहरे पर एक स्माइल है. साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है.

Mastiii 4: कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ फिर से दर्शकों को हंसाने-गुदगुदाने वापस आ रही है. ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी नजर आएंगे. इसके अलावा श्रेया शर्मा, रुही सिंह और एलनाज नौरजी भी एक्टर्स का साथ देती दिखेंगी. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जो काफी मजेदार है. पोस्टर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. मिलाप मिलन के डायरेक्शन में बनी फिल्म कब रिलीज होगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

‘मस्ती 4’ का पोस्टर हुआ जारी

‘मस्ती 4’ का पोस्टर रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, रोज-रोज नयी रोजी, जिनके साथ ये होते है कोजी. मस्ती से मस्ती 4. नयी स्टोरी और बहुत सारा मैडनेस. फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर की बात करें तो इसमें रितेश, आफताब और विवेक शरारती अंदाज में दिख रहे हैं. तीनों लड़कियों के हाथ से घिरे हुए हैं और उनके चेहरे पर स्माइल है. पोस्टर देखकर लग रहा ���ि फिल्म में इस खूब सारा मस्ती देखने को मिलेगा.

यूजर्स के आ रहे रिएक्शन

‘मस्ती 4’ के पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मस्ती बॉयज वापस आ गए. एक यूजर ने लिखा, ये ब्लॉकबस्टर होगा. एक यूजर ने लिखा, पहला दिन पहला शो. एक यूजर ने लिखा, यह अगले स्तर का है. सेटअप वाकई शानदार है. एक यूजर ने लिखा, इंतजार है.

‘मस्ती 4’ का टीजर हुआ था जारी

कुछ दिनों पहले मेकर्स ने ‘मस्ती 4’ का टीजर जारी किया था, जो काफी जबरदस्त था. टीजर में आफताब शिवदासानी अपने दोस्तों रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय को एक आइडिया देते दिखते हैं. हालांकि रितेश और विवेक उनके आइडिया को लेने से मना करते हैं और पिछले बार वाले हादसे के बारे में याद दिलाते हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: 21वें दिन अक्षय कुमार ने अपनी ही इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म को चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >