Mastiii 4 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘मस्ती 4’ का धमाका, विवेक ओबेरॉय- आफताब शिवदासानी की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Mastiii 4 Box Office Records: फिल्म ‘मस्ती 4’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए. फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार को सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि कम कमाई के बाद भी मूवी नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रही.

Mastiii 4 Box Office Records: फिल्म ‘मस्ती 4’ का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है और मूवी 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर ठीक नहीं है. फिल्म अभी तक 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. फिर भी फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना डाला.

‘मस्ती 4’ का लेटेस्ट कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर ‘मस्ती 4’ का मुकाबला फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म ‘120 बहादुर’ से हुआ. दोनों फिल्मों की कमाई आस-पास ही है और ज्यादा अंतर नहीं है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चार दिन में करीब 8.51 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म के चौथे दिन की कमाई अभी 0.01 करोड़ रुपये है और ये शाम तक और बढ़ जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी का बजट 40 करोड़ है. बजट का आधा निकालने के लिए भी मूवी को कड़ी मेहनत करनी होगी.

‘मस्ती 4’ ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

‘मस्ती 4’ में विवेक ओबेरॉय अहम किरदार निभा रहे हैं. ये उनके करियर की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्म बन गई. विवेक की फिल्म बैंक चोर (7.32 करोड़) और रोड (7.39 करोड़) को ‘मस्ती 4’ने पीछे छोड़ दिया है. अब ये टॉप 10 की लिस्ट में 9वें जगह आ गई. वहीं, तुषार कपूर के करियर की चॉप 10 मूवीज में ‘मस्ती 4’ने जीना सिर्फ मेरे लिए (6.8 करोड़) को पीछे छोड़ कर नौंवा स्थान पा लिया. इसके अलावा ‘मस्ती 4’ आफताब शिवदासानी के करियर की टॉप 10 फिल्मों में आ गई. ‘मस्ती 4’ ने दस कहानियां (7.52 करोड़) और क्या यही प्यार है (7.45 करोड़) के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

‘मस्ती 4’ के चौथे दिन की कमाई

Sacnilk के अनुसार, ‘मस्ती 4’ ने चौथे दिन अभी तक 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शाम तक फाइनल आंकड़े आएंगे.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Records: सुस्त ओपनिंग के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा संजय- अर्जुन कपूर के फिल्म का रिकॉर्ड, पहले दिन 19 मूवीज को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >