Mardaani 3 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें डे 1 प्रिडिक्शन, रन टाइम और एडवांस बुकिंग स्टेटस

Mardaani 3 Box Office Preview: अगर आप रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को देखने का मन बना रहे हैं, तो पहले जानिए फिल्म की एडवांस बुकिंग, ओपनिंग डे कलेक्शन अनुमान, रनटाइम और सनी देओल की बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस टक्कर जैसी सारी अहम डिटेल्स.

Mardaani 3 Box Office Preview: बॉलीवुड में फीमेल-सेंट्रिक एक्शन फिल्मों की बात हो और मर्दानी का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. अब एक बार फिर रानी मुखर्जी अपनी सख्त और निडर पुलिस अफसर की पहचान को आगे बढ़ाने के लिए ‘मर्दानी 3’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर आसान नहीं दिख रहा. एक तरफ फ्रेंचाइजी की पुरानी सफलता है, तो दूसरी तरफ सिनेमाघरों में पहले से जमी हुई सनी देओल की बॉर्डर 2, इसके लिए बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है. ऐसे में अगर आप फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए आपको एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, ओपनिंग डे प्रिडिक्शन और रन टाइम से जुड़ी पूरी डिटेल देते हैं.

मर्दानी 3 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

Sacnilk report

मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग फिलहाल धीमी रफ्तार से चल रही है. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार तक भारत में फिल्म के 3880 शोज के लिए सिर्फ 15,873 टिकट्स बिके हैं. इसके साथ ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब ₹46.72 लाख की कमाई की है. हालांकि, रिलीज डेट नजदीक आने के साथ शोज की आंकड़े बढ़ने और टिकट बिक्री में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

मर्दानी 2 से तुलना

2019 में रिलीज हुई मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ₹3.80 करोड़ की ओपनिंग ली थी. लगभग ₹30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब ₹40 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके मुकाबले मर्दानी 3 की शुरुआती एडवांस बुकिंग काफी कमजोर मानी जा रही है, जिससे फिल्म की ओपनिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है मर्दानी 3?

मर्दानी 3 की ओपनिंग को लेकर ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपना अनुमान साझा किया है. उनके अनुसार, फिल्म पहले दिन करीब ₹1.75 से ₹2.75 करोड़ नेट की कमाई कर सकती है. वहीं, वीकेंड पर फिल्म का कुल कलेक्शन ₹11 से ₹13 करोड़ तक पहुंच सकता है. उनका मानना है कि मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए करीब ₹60–70 करोड़ का बिजनेस करना होगा, जो सिर्फ मजबूत वर्ड ऑफ माउथ से ही संभव है.

बॉर्डर 2 वर्सेज मर्दानी 3 की टक्कर

मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी चुनौती सनी देओल की बॉर्डर 2 से मिल रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने करीब ₹30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली थी और रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बॉर्डर 2 की मजबूत पकड़ के चलते मर्दानी 3 की ओपनिंग सिंगल डिजिट में सिमट सकती है.

मर्दानी 3 रनटाइम और सर्टिफिकेशन

ग्रिटी क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त मर्दानी 3 को रिलीज से पहले CBFC से UA 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है. फिल्म का कुल रनटाइम 130.37 मिनट यानी 2 घंटे 10 मिनट 37 सेकंड है. फिल्म की इंटेंस थीम और एक्शन को देखते हुए इसे 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के दर्शकों के लिए ठीक बताया गया है.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 बनेगी या नहीं? परेश रावल ने फाइनली दे दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >