धीरे-धीरे आगे बढ़ रही मर्दानी 3, 15 दिनों में 40 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा

Mardaani 3 Box Office Collection Day 15: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने तीसरे हफ्ते में 41.5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि फिल्म की कमाई अब धीमी हो चुकी है, फिर भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 15: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 बीते दो हफ्ते पूरे करने के बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. हालांकि अब फिल्म धीमी रफ्तार पकड़ चुकी है, लेकिन कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. तीसरे हफ्ते में एंट्री के साथ फिल्म ने 41 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

Day 14 Cr
Day 26.25 Cr
Day 37.25 Cr
Day 42.25 Cr
Day 52.6 Cr
Day 62.1 Cr
Day 71.85 Cr
Day 81.85 Cr
Day 93.5 Cr
Day 104.25 Cr
Day 111.2 Cr
Day 121.6 Cr
Day 131.1 Cr
Day 141.1 Cr
Day 150.60 Cr 
Total Collection41.50 Cr

40 करोड़ पार हुआ फिल्म का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 15वें दिन करीब 60 लाख रुपये की कमाई की. दो हफ्तों में फिल्म ने शानदार कमाई की, जिसके बाद अब तक इसका कुल कलेक्शन लगभग 41.5 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. हालांकि अब फिल्म की रोजाना कमाई 1 करोड़ से नीचे आ चुकी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर आंकड़ों में फिर उछाल देखने को मिल सकता है. 

फिल्म को मिली अच्छी प्रतिक्रिया

अगर थिएटर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 12.16% रही. लखनऊ में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे, जहां 18% से ज्यादा सीटें भरी गई. वहीं नाइट शोज में लगभग 20% सीटें भरी रहीं. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. निर्देशक अभिराज मीनावाला ने कहानी में एक संवेदनशील मुद्दे को उठाया है. साथ ही, फिल्म में महिला पुलिस अधिकारी के किरदार को सच्चे अंदाज में दिखाया गया है. रानी मुखर्जी का अभिनय एक बार फिर लोगों को प्रभावित कर रहा है.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी मर्दानी 3, लाखों में सिमटी 14वें दिन की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >