Mardaani 3: छुट्टी का मिला फायदा, ‘मर्दानी 3’ की कमाई में आई तेजी

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 10वें दिन 4 करोड़ की कमाई की. फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में रानी मुखर्जी ने मुख्य निभाया है.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने सबसे दमदार किरदार के साथ लौटी हैं. ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींचा. शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की है. पहले हफ्ते की फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की. दूसरे वीकेंड पर फिल्म की रफ्तार घटने लगी. आइए दूसरे रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की, इसके बारे में बताते हैं.

11वें दिन कितनी हुई कमाई?

30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ को शुरुआत में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत की. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले तीन दिनों में फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और फिर वीकडेज में गिरावट देखने को मिली. अब तक फिल्म ने टोटल कमाई 35.65 करोड़ रुपये की कर ली है.

‘मर्दानी 3’ की कमाई

Mardaani 3 Box Office Day 1 : 4 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 2 : 6.25 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 3 : 7.25 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 4 : 2.25 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 5 : 2.6 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 6 : 2 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 7 : 1.85 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 8 : 1.85 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 9 : 3.5 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 10 : 4 करोड़

बॉर्डर और वध 2 दे रही ‘मर्दानी 3’ को कड़ी टक्कर

दूसरे हफ्ते में ‘मर्दानी 3’ के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं. सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है. जबकि संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ‘वध 2’ भी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रही हैं. ऐसे में ‘मर्दानी 3’ की कमाई में बड़ी छलांग की उम्मीद कम है.

यह भी पढ़ें- घर बैठे पार्टनर के साथ वेलेंटाइन वीक को बनाएं खास, ओटीटी पर देखें प्यार और सस्पेंस से भरी ये रोमांटिक फिल्में, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >