Maalik की सफलता पर फिल्म की हीरोइन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं आउटसाइडर हूं…

Maalik: राजकुमार राव के साथ ‘मालिक’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस और मॉडल मानुषी छिल्लर ने हाल ही में फिल्म की सफलता पर बात की है. साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष को लेकर भी काफी कुछ कहा.

Maalik: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘मालिक’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के छह दिन के भीतर ही 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच फिल्म को लेकर ना सिर्फ दर्शकों में उत्साह है, बल्कि मानुषी के अभिनय को भी जमकर सराहना मिल रही है. अब जबकि फिल्म सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बना चुकी है, मानुषी ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपनी जर्नी, संघर्ष और बदलते नजरिये पर खुलकर बात की. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

“सबसे ज्यादा याद आती है वो मेहनत भरी जर्नी”

मानुषी ने कहा कि जब वो पीछे मुड़कर देखती हैं, तो उन्हें सबसे ज्यादा वो सफर याद आता है जहां सभी ने दिल लगाकर मेहनत की थी. डायरेक्टर से लेकर कास्ट तक हर किसी की एक क्लियर सोच थी, और आज जब लोग उस काम को सराह रहे हैं, तो वो सपने जैसा लगता है. ये पहला मौका था जब उन्हें परफॉर्मेंस के लिए इतनी सराहना मिली.

“क्रिटिक्स के मिक्स्ड रिव्यूज जरूरी हैं”

मानुषी ने मालिक के बारे में बात करते हुए कहा कि हर दर्शक की अपनी नजर होती है. जहां आम जनता ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया, वहीं कुछ क्रिटिक्स ने स्क्रिप्ट पर सवाल उठाए. लेकिन इंडस्ट्री के अंदर के कुछ लोगों ने उन्हें कॉल करके उनकी एक्टिंग की तारीफ की, जो उनके लिए बहुत खास था.

एक्ट्रेस ने आगे अपनी पिछली फिल्म पृथ्वीराज का जिक्र करते हुए बताया कि ‘पृथ्वीराज’ के वक्त उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ तो हुई, लेकिन जो गहराई वो चाहती थीं, वो नहीं दिख पाई. लेकिन ‘मालिक’ के बाद लोग उन्हें सिर्फ देखने नहीं, बल्कि महसूस करने लगे हैं.

‘मैं इंडस्ट्री में आउटसाइडर…’

मालिक में अपने किरदार पर एक्ट्रेस बोलीं, “मेरे लिए ‘मालिक’ वही मौका था. मैं इंडस्ट्री में आउटसाइडर हूं, इसलिए कभी ये उम्मीद नहीं की थी कि डेब्यू के साथ ही ड्रीम रोल मिल जाएगा. लेकिन ‘शालिनी’ का किरदार मुझे इसीलिए खास लगा क्योंकि इसमें मुझे पहली बार परफॉर्मेंस का असली मौका मिला. ये फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक रोल नहीं थी, बल्कि एक ऐसा चांस था जहां मैं सिर्फ ‘अच्छी दिखने’ से आगे जाकर, कुछ महसूस करवा सकूं.”

Battle of Galwan Release Date: सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, बोले- जनवरी में इसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >