यौन उत्पीड़न मामले में इस पॉपुलर एक्टर को किया गया गिरफ्तार, फिर तुरंत मिली जमानत

मलयाली एक्टर एडावेला बाबू पर एक एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था. एक्टर को बुधवार को एक एक्ट्रेस के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में एसआईटी ने गिरफ्तार किया.

पिछले कुछ समय से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सुर्खियों में बनी हुई है. इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट और उनके शोषण की खबरों ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा था. इस बीच मलयाली एक्टर और मलयालम फिल्म कलाकार संघ के फॉर्मर महासचिव एडावेला बाबू को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. एक्टर को बुधवार को एक एक्ट्रेस के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया. हालांकि उन्हें मेडिकल जांच के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.

एडावेला बाबू गिरफ्तार होने के बाद हुए रिहा

एडावेला बाबू की गिरफ्तारी बुधवार को हुई थी और बाद में सारी औपचारिकताओं के बाद उन्हें बेल मिल गई. पुलिस ने बताया कि अदालत द्वारा पहले दी गई अग्रिम जमानत की वजह से उन्हें मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद बेल दे दी गई. गौरतलब है कि पिछले महीने एडावेला के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने अनुचित बिहेवियर को लेकर मामला दर्ज कराया था. उस एक्ट्रेस ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के मेंबरशिप के सिलसिले में उसके साथ गलत तरीके का व्यवहार किया. एक्टर ने पीड़िता को पेपरवर्क करने के लिए उसे अपने फ्लैट बुलाया और उसका यौन शोषण किया.

जानें कौन हैं एक्टर एडावेला बाबू

एडावेला बाबू एक मलयाली एक्टर है और उन्होंने साल 1983 में फिल्म इदावेला से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस मूवी के बाद उन्हें उनका स्टेज नाम मिला. अब तक उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

Also Read- Saripodhaa Sanivaaram OTT Release: नानी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म इस दिन ओटीटी पर करेगी धमाका, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >