Malaika Arora: अर्जुन कपूर के ब्रेकअप कंफर्म करने के बाद, मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा 'टॉक्सिक लोगों से दूर…'

Malaika Arora: सिंघम अगेन के प्रमोशन में अर्जुन कपूर ने मलाइका संग अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया है. जिसके बाद मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने टॉक्सिक लोगों से दूर रहने की बात की है.

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. एक्ट्रेस-मॉडल के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी मलाइका संग अपना ब्रेकअप कंफर्म किया है. इसी बीच मलाइका ने वेलनेस चैलेंज लिया है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए दी है. इसमें उन्होंने इस महीने नवंबर में शराब और टॉक्सिक लोगों से दूर रहने की बात की है. आइए बताते हैं इस पोस्ट के उन्होंने क्या कुछ कहा है.

टॉक्सिक लोगों से दूर रहना है

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन संग ब्रेकअप कंफर्म होने के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने नवंबर चैलेंज लेते हुए नो एल्कोहोल, 8 घंटे की नींद, एक मेंटोर का होना, रोज वर्कआउट, 10 हजार स्टेप वॉक, 10 बजे से पहले हर दिन फास्ट, बाहर का खाना मना और रात के 8 बजे के बाद नहीं खाना. इतना ही नहीं इस शेड्यूल में उन्होंने टॉक्सिक लोगों से दूर रहने की भी बात की है.

अर्जुन कपूर ने प्रमोशन में कंफर्म किया ब्रेकअप

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग अपने ब्रेकअप को अपनी एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान कंफर्म किया है. जब पैप्स ने उनके सामने मलाइका का नाम लिया, तब अर्जुन ने कहा कि ‘अभी मैं सिंगल हूं, रिलेक्स.’ बता दें कि इसके बाद मलाइका ने एक नहीं कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए. इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘हर पॉजिटिव सोच एक साइलेंट प्रेयर है जो आपकी लाइफ बदल देगी.’

Also Read: Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप किया कंफर्म, कहा- अभी सिंगल हूं मैं…

Also Read: Arjun Kapoor संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >